Aaj Ka Rashifal
Aaj Ka Rashifal 6 November 2026: आज शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है. ग्रहों की स्थिति के अनुसार चंद्रमा और शुक्र कन्या राशि में एक साथ विराजमान हैं. चंद्रमा हस्त नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं और अपने ही नक्षत्र में शुक्र के साथ संयोग बना रहे हैं. ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, यह स्थिति मन को थोड़ा चंचल बना सकती है, लेकिन साथ ही लोगों की खोजी प्रवृत्ति भी बढ़ाएगी. खासतौर पर रिसर्च से जुड़े लोगों और किसी विषय की गहराई से पड़ताल करने वालों के लिए समय अच्छा रह सकता है. सिंह समेत कई राशियों को धन लाभ और कारोबार में तरक्की के संकेत हैं. आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल.
ग्रहों की स्थिति
मंगल कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं. गुरु और केतु सिंह राशि में हैं, जबकि शुक्र और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं. चंद्रमा हस्त नक्षत्र में हैं और शुक्र के साथ संयोग बना रहे हैं. सूर्य और बुध तुला राशि में, राहु कुंभ राशि में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं.
आज का राशिफल
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है. चिड़चिड़ापन बढ़ने और शत्रुओं के सक्रिय रहने की आशंका है. विपरीत लिंगी संबंधों में सावधानी बरतें. जीवनसाथी के स्वास्थ्य और उनकी जरूरतों पर ध्यान दें. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. कारोबार अच्छा चलेगा. उपाय: काली जी को प्रणाम करें.
वृषभ राशि
वृषभ राशि के विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है. प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता रहेगी, लेकिन मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. स्वास्थ्य में पहले से सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामले अच्छे रहेंगे. व्यापार में भी शानदार स्थिति बनी रहेगी. उपाय: काली जी को प्रणाम करें.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए भूमि, भवन और वाहन खरीदने के प्रबल योग बन रहे हैं. घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी. घर में कोई शुभ संस्कार या मांगलिक कार्यक्रम हो सकता है. लग्जरी वस्तुओं पर खर्च या उनकी खरीदारी के योग हैं. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से भी दिन शानदार है. उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें.
कर्क राशि
कर्क राशि वालों की व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी. आपके प्रयासों और पराक्रम का अच्छा परिणाम मिल सकता है. स्वास्थ्य में भी सुधार के संकेत हैं. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अनुकूलता रहेगी. कारोबार में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं. उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें.
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए आज आर्थिक मोर्चे पर अच्छी खबर मिल सकती है. धन का आगमन होगा और कुटुंब में वृद्धि के संकेत हैं. आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में भी सुधार आया है. व्यापार के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा. उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें.
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के व्यक्तित्व में आज खास आकर्षण देखने को मिलेगा. आपकी सौम्यता बढ़ेगी और समाज में मान-सम्मान में इजाफा हो सकता है. जीवन में जरूरत के मुताबिक सुख-सुविधाओं और वस्तुओं की उपलब्धता बनी रहेगी. कुल मिलाकर समय शुभ है. उपाय: काली जी को प्रणाम करें.
तुला राशि
तुला राशि वालों को आज छोटी-मोटी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं. खर्चों में बढ़ोतरी होने से मन थोड़ा चिंतित रह सकता है. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सामान्य रहेगी. व्यापार के लिए दिन अच्छा है. उपाय: शनि देव को प्रणाम करें.
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों की आमदनी के नए रास्ते खुल सकते हैं. पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होने के योग हैं. जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा. उनकी तरफ से कोई उपहार या सुखद सरप्राइज भी मिल सकता है. प्रेम, संतान और कारोबार के लिहाज से दिन बहुत अच्छा रहेगा. उपाय: काली जी को प्रणाम करें.
धनु राशि
धनु राशि वालों की व्यापारिक स्थिति मजबूत होगी. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में जीत मिल सकती है. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. हालांकि, प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है. कारोबार के लिए दिन शानदार है. उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें.
मकर राशि
मकर राशि वालों का भाग्य आज साथ देगा. यात्रा के योग बन सकते हैं. स्वास्थ्य में सुधार होगा. प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में अच्छी स्थिति रहेगी. व्यापार में भी सफलता और लाभ के संकेत हैं. उपाय: सफेद वस्तु अपने पास रखें.
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है. चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में पड़ने की आशंका है. परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं, इसलिए जल्दबाजी से बचें. प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के मामले में दिन थोड़ा कमजोर है. उपाय: काली जी को प्रणाम करें.
मीन राशि
मीन राशि वालों को जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा. नौकरी और रोजगार से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी रहेगी. प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात हो सकती है. दिन आनंद और खुशियों से भरा रह सकता है. हालांकि, स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें. प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से समय बहुत अच्छा है. उपाय: काली जी की शरण में रहें और उन्हें प्रणाम करें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





