Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Kharmas 2022: आखिर क्यों खरमास में मकान बनवाना मना है? मुंडन कराने पर होता है यह नुकसान

Kharmas 2022: माना जाता है कि खरमास में नए घर की नींव भी नहीं डालनी चाहिए. ऐसा करना शुभ नहीं होता. इसके पीछे यह कारण बताया गया है.

Surya-Dev

सूर्य देव

Kharmas 2022: 16 तारीख को सूर्य के राशि परिवर्तन साथ ही खरमास की शुरुआत होने जा रही है. ज्योतिष के जानकारों की मानें तो खरमास में कुछ कार्यों की मनाही होती है. इसमें बच्चों का मुंडन और शादी के अलावा नए मकान का निर्माण भी वर्जित माना जाता है. शुभ कार्यों में भवन निर्माण को लेकर कई लोगों की जिज्ञासा रहती है कि आखिर ऐसा क्यों माना गया है?

भवन निर्माण कराने पर हो सकता है यह नुकसान

माना जाता है कि खरमास में नए घर की नींव भी नहीं डालनी चाहिए. ऐसा करना शुभ नहीं होता. इसके पीछे यह कारण बताया गया है कि खरमास में जिन घरों का निर्माण किया जाता है, उनकी नींव और मकान की इमारत बुनियादी रूप से कमजोर हो सकते हैं. इसके पीछे कहा मान्यता है कि खरमास के दिनों में सूर्य ग्रह की स्थिति कुछ दुर्बल रहती है.

इसके चलते पृथ्वी पर उसकी रोशनी अच्छी तरह से नहीं पहुंच पाती है. रोशनी और सूर्य के ताप में कमी की वजह से मकान में लगे सीमेंट, ईंट और अन्य कच्चे सामान आदि ठीक से नहीं सूख पाते हैं. इस स्थिति में मकान कमजोर रह जाता है.

इसे भी पढ़ें: Dhanu Sankranti 2022: धनु संक्रांति से शुरू हो जाएगा खरमास, जानें तारीख और खास बातें

बच्चों के मुंडन कराने से होता है यह नुकसान

खरमास में अन्य शुभ कार्यों की तरह मुंडन और कनछेदन पर भी पाबंदी रहती है. इस दौरान इसे भी ठीक नहीं माना जाता. मुंडन हि्दू धर्म के आठ संस्कारों में से एक है. और कोई भी संस्कार करने के लिए शुभ मुहुर्त का होना जरूरी है. अगर गलती से भी यह संस्कार खरमास के दौरान किये जाते हैं तो न केवल इनका अशुभ परिणाम मिलता है, बल्कि इन संस्कारों को पूर्ण भी नहीं माना जाता है.

इसके अलावा मुंडन और कनछेदन खरमास के दिनों में कराने से बच्चों के साथ परिवार पर भी इसका असर पड़ता है. माना जाता है कि बच्चे के साथ परिवार के लोगों के रिश्ते बिगड़ने लगते हैं. माना जाता है कि ऐसा करने पर बच्चे की सेहत भी खराब होने की आशंका बनी रहती है.

इसके अलावा खरमास के दिनों में अन्य कई कामों को  करने की मनाही रहती है. जिसे जानकर इनकी अशुभता से बचा जा सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest