Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

आज अपरा एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी भी रहेंगी मेहरबान, बस कर लें ये 3 काम

Apara Ekadashi 2024: ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जाना जाता है. पंचांग के अनुसार, यह एकादशी रविवार (2 जून) यानी आज है.

lord vishnu maa lakshmi

भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी.

Apara Ekadashi 2024 Date: सनातन धर्म में प्रत्येक एकादशी का अपना अलग महत्व है. एकादशी तिथि भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी को भी समर्पित है. एकादशी के दिन लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करते हैं. ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी को अपरा एकादशी के नाम से जान जाता है. पंचांग के अनुसार, एकादशी रविवार, 2 जून को यानी आज है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखकर पूजन करने से हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है. ऐसे में आइए जानते हैं अपरा एकादशी के लिए शुभ मुहूर्त और इस दिन किन तीन कामों को करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है.

अपरा एकादशी के 3 शुभ काम

धन के संकट को दूर करने के लिए अपरा एकादशी बेहद खास मानी गई है. ऐस में अपरा एकादशी को शाम के समय घर के किसी हिस्से में एक दीपक जरूर जलाएं. ऐसा करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं. जिससे घर-परिवार में धन की कमी नहीं होती.

एकादशी के दिन भगवान विष्णु का अभिषेक करना अत्यंत शुभ फलदायक माना गया है. ऐस में अपरा एकादशी के दिन दक्षिणावर्ती शंख में गाय का दूध डालकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें. ऐसा करने से जीवन खुशियों से भर जाता है. साथ ही हर मनोकामना की पूर्ति होती है.

अपरा एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा के समय उन्हें पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करना शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु को पीले के फूल अर्पित करें. इसके अलावा उन्हें पीले रंग की मिठाई का भोग रूर लगाएं. भगवान विष्णु को पीला रंग बेहद प्रिय है. इससे वे जल्द ही प्रसन्न होते हैं.

अपरा एकादशी कब है

ज्येष्ठ मास की अपरा एकादशी रविवार, 2 जून को है. एकादशी तिथि की शुरुआत 2 जून को सुबह 5 बजकर 04 मिनट से हो रही है. जबकि, एकादशी तिथि की समाप्ति 3 जून को देर रात 2 बजकर 41 मिनट पर होगी. ऐसे में अपरा एकादशी का व्रत 2 जून को रखा जाएगी.

इसके अलावा वैष्णव अपरा एकादशी का व्रत सोमवार, 3 जून को रखा जाएगा. अपरा एकादशी व्रत का पारण 4 जून को सुबह 6 बजे से 8 बजकर 39 मिनट से बीच किया जा सकता है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital