Bharat Express DD Free Dish

Bhai Dooj Wishes 2025: भाई-बहन के रिश्ते को बनाएं और भी ज्यादा खास, इन प्यारे मैसेज और शायरी के साथ भेजें शुभकामनाएं

भाई दूज 2025 का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है. इस खास मौके पर आप अपने भाई या बहन को भेज सकते हैं दिल छू लेने वाले मैसेज, शायरी और स्टेटस. इन संदेशों के जरिए आप अपने रिश्ते की मिठास बढ़ा सकते हैं.

Bhai Dooj 2025, Bhai Dooj Wishes 2025

Bhai Dooj Wishes 2025: कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को हर साल भाई दूज का पर्व बड़े ही उत्साह और स्नेह के साथ मनाया जाता है. इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को है. इसे भैया दूज के नाम से भी जाना जाता है.

यह दिन भाई-बहन के रिश्ते की गहराई, प्रेम और विश्वास का प्रतीक है. जिस तरह राखी पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती है, उसी तरह भाई दूज पर बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं.

स्नेह और आशीर्वाद का पर्व

भाई दूज के दिन बहनें पूरे स्नेह के साथ आरती की थाली सजाती हैं, तिलक करती हैं और भाइयों को मिठाई खिलाती हैं. बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और वादा करते हैं कि वे हमेशा उनकी रक्षा करेंगे. इस दिन का माहौल पूरे परिवार में खुशियों से भर जाता है कहीं बहनों के चेहरे पर तिलक की चमक होती है तो कहीं भाइयों के चेहरे पर बहन के स्नेह का गर्व.

ये भी पढ़ें- Bhai Dooj 2025: इस साल दो शुभ योगों में मनाया जाएगा भाई-बहन के स्नेह का त्योहार, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और पौराणिक कथा

मैसेज से भेजें प्यार भरे शुभकामना संदेश

भाई दूज के मौके पर अगर आप अपने भाई या बहन से दूर हैं, तो चिंता की बात नहीं. सोशल मीडिया और मोबाइल मैसेज के जरिए आप अपनी भावनाएं आसानी से पहुंचा सकते हैं. यहां कुछ चुनिंदा संदेश हैं जो इस त्योहार को और भी खास बना देंगे.

“बहनों की दुआएं भाइयों के लिए हज़ार, बना रहे यह रिश्ता सदा अपार.”

“याद है वो बचपन का झगड़ना-मनाना, वही है असली भाई-बहन का प्यार.”

“चंदन का टीका, नारियल का उपहार, भाई दूज का त्योहार हो खुशियों की बहार.”

“भाई-बहन का रिश्ता बड़ा ही प्यारा, इसे तो भगवान भी तरसे दोबारा.”

“फूल बरसाओ, चंदन लगाओ, भाई दूज का त्योहार मिलकर मनाओ.”

“भाई तू हमेशा खुश रहे, तेरी हर मुश्किल आसान हो जाए. भाई दूज की ढेरों शुभकामनाएं!”

“तेरे माथे का तिलक, बहन का प्यार, हर दिन तेरे लिए खुशियों का उपहार. हैप्पी भाई दूज 2025!”

“भाई दूज का ये खास दिन, हमारी यादों में हमेशा जुदा न हो, भाई-बहन का प्यार बना रहे सदा.”

“तेरी हर मुस्कान में मेरी दुआ छुपी है, भाई दूज पर बस यही कामना है कि तू हमेशा खुश रहे.”

“भाई-बहन का बंधन अटूट रहे, रिश्तों में प्यार और अपनापन हमेशा बना रहे. भाई दूज की हार्दिक शुभकामनाएं!”

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read