Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

ज्योतिर्मठ के दिव्य धाम श्री नृसिंह मंदिर में आयोजित रामकथा में पहुंचे चमोली के DM

शंकराचार्य जी की पावन तपस्थली ज्योतिर्मठ के दिव्य धाम श्री नृसिंह-भगवान मंदिर परिसर में आयोजित राम कथा में चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी पहुंचे.

Ram Katha

राम कथा.

आद्य गुरु शंकराचार्य जी की पावन तपस्थली ज्योतिर्मठ के दिव्य धाम श्री नृसिंह-भगवान मंदिर के पावन-पवित्र प्रांगण परिसर में संत श्री रामानंद दास जी महाराज (भगवताचार्य श्री अयोध्या धाम, श्रीराम मंदिर) के द्वारा नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है.

नौ दिवसीय राम कथा के पांचवें दिन चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी भी पहुंचे और राम कथा सुनी. राम कथा के बाद डीएम संदीप तिवारी से कुछ मंदिर और ज्योतिर्मठ, जोशीमठ में खुलेआम बिक रहे मांस-मदिरा के दुकानों को हमेशा के लिए बंद कराने को लेकर बातचीत भी हुई.

Ram Katha

श्री नरसिंह भगवान मंदिर परिसर में हो रहे नौ दिवसीय राम कथा श्रीराम कथा आद्य गुरु शंकराचार्य जी की पावन तपस्थली ज्योतिर्मठ के दिव्य धाम श्री नृसिंह-भगवान मंदिर के पावन-पवित्र प्रांगण परिसर में संत श्री रामानंद दास जी महाराज (भगवताचार्य श्री अयोध्या धाम, श्रीराम मंदिर) के श्रीमुख से घर बैठे प्रतिदिन दर्शन24 भक्ति TV चैनल पर हो रहे प्रसारण के माध्यम से सुबह 06:30बजे से सुबह के 7:00बजे तक और सुबह 10:00बजे से 10:30बजे तक देख व श्रवण कर सकते हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital