Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Dhanteras 2025: धनतेरस के दिन क्या खरीदना होता है शुभ, जानिए कैसे बढ़ेगा घर में लक्ष्मी का आगमन और आएगी समृद्धि

धनतेरस का पर्व 18 अक्टूबर को मनाया जाएगा. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा के साथ लोग शुभ वस्तुएं खरीदते हैं ताकि घर में सुख, सौभाग्य और समृद्धि बनी रहे. जानिए इस धनतेरस क्या खरीदना है बेहद शुभ.

Dhanteras 2025, Diwali shopping

Dhanteras 2025: दीवाली की शुरुआत धनतेरस से होती है, और इस साल ये शुभ पर्व 18 अक्टूबर 2025 को मनाया जाएगा. हिंदू धर्म में इसे धन, सौभाग्य और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. इस दिन घरों में मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर की विशेष पूजा की जाती है. माना जाता है कि इस दिन जो भी खरीदारी की जाती है, वह पूरे साल घर में सुख, धन और सकारात्मकता लेकर आती है.

क्यों खास है धनतेरस का दिन

धनतेरस से दीपावली के पांच दिवसीय पर्व की शुरुआत होती है. ऐसा माना जाता है कि इस दिन की गई शुभ खरीददारी न सिर्फ भौतिक रूप से संपन्नता लाती है, बल्कि आध्यात्मिक रूप से भी घर के वातावरण को शुद्ध बनाती है. इसलिए लोग इस दिन सोना-चांदी, बर्तन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स और सजावटी सामान खरीदकर घर में शुभता का आह्वान करते हैं.

आइए जानते हैं इस धनतेरस पर क्या-क्या खरीदना शुभ माना गया है-

1. सोना या चांदी के सिक्के

धनतेरस पर सोना या चांदी खरीदना बेहद शुभ माना जाता है. खासकर अगर उन सिक्कों पर लक्ष्मी-गणेश की आकृति बनी हो, तो यह घर में धन और स्थिरता लाता है.

2. बर्तन (तांबा, पीतल या चांदी के)

धनतेरस पर नए बर्तन खरीदने की परंपरा बहुत पुरानी है. मान्यता है कि इससे घर में बरकत और रसोई में सम्पन्नता बनी रहती है. ध्यान रहे, इस दिन लोहे के बर्तन नहीं खरीदे जाते.

3. लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां

दीवाली पर पूजन के लिए लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति या तस्वीर खरीदना शुभ होता है. मां लक्ष्मी धन की देवी हैं और भगवान गणेश बुद्धि के देवता दोनों की संयुक्त पूजा से जीवन में संतुलन आता है.

4. झाड़ू खरीदना भी है शुभ

कई लोग नहीं जानते कि धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है. यह प्रतीक है नकारात्मक ऊर्जा और दरिद्रता को घर से बाहर करने का. कहा जाता है कि झाड़ू से घर की सफाई करने से लक्ष्मीजी का आगमन होता है.

5. गोमती चक्र

गोमती नदी से मिलने वाला गोमती चक्र सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है. इसे घर में रखने से बुरी नजर से बचाव होता है और जीवन में सफलता आती है.

6. इलेक्ट्रॉनिक सामान और गैजेट्स

आज के समय में कई लोग इस दिन टीवी, फ्रिज, लैपटॉप या मोबाइल जैसे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते हैं. त्योहारों में मिलने वाले डिस्काउंट्स के कारण यह दिन खरीदारी के लिहाज से भी फायदेमंद होता है.

ये भी पढ़ें- Diwali 2025: श्रीराम के बजाय दिवाली के दिन क्यों की जाती है लक्ष्मी-गणेश पूजा? जानें इसके पीछे जुड़ी मान्यता

7. घर की सजावट या फर्नीचर

घर में नया फर्नीचर या सजावटी सामान लाना भी शुभ माना गया है. इससे घर में नई ऊर्जा और सकारात्मक माहौल आता है.

8. ज्वेलरी

धनतेरस पर गहने खरीदना तो परंपरा का हिस्सा है. चाहे सोने की चूड़ियां हों या चांदी की पायल, हर खरीद घर में स्थायी समृद्धि का प्रतीक मानी जाती है.

9. धन या कुबेर यंत्र

जो लोग व्यापार या नौकरी से जुड़े हैं, वे धन या कुबेर यंत्र खरीदकर पूजन स्थल या तिजोरी में रखते हैं. इससे वित्तीय उन्नति की संभावना बढ़ती है.

10. दान के लिए कपड़े या मिठाई

धनतेरस पर गरीबों को कपड़े या मिठाई दान करना बेहद शुभ माना गया है. इससे न सिर्फ पुण्य की प्राप्ति होती है, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा भी बढ़ती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital