Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दुनिया का पहला ‘डॉक्टर हनुमान’ मंदिर! बीमारी दूर करने वाले बजरंगबली की अनोखी मान्यता, विश्व रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

Doctor Hanuman Temple: देश में हनुमान जी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित एक मंदिर अपनी अनोखी पहचान के लिए जाना जाता है. यहां बजरंगबली की पूजा संकटमोचन के साथ-साथ डॉक्टर के रूप में भी की जाती है. इतना ही नहीं, मंदिर में हनुमान जी की एक ऐसी प्रतिमा भी विराजमान है.

doctor-hanuman-temple-dandraua-dham-world-record

भिंड जिले में स्थित है भगवान डॉक्टर हनुमान का मंदिर

Doctor Hanuman Temple: देश में हनुमान जी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं, लेकिन मध्य प्रदेश के भिंड जिले में स्थित एक मंदिर अपनी अनोखी पहचान के लिए जाना जाता है. यहां बजरंगबली की पूजा संकटमोचन के साथ-साथ डॉक्टर के रूप में भी की जाती है. इतना ही नहीं, मंदिर में हनुमान जी की एक ऐसी प्रतिमा भी विराजमान है, जो सखी वेश में नृत्य करती मुद्रा में दिखाई देती है. इसी खास पहचान के चलते दंदरवा धाम का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में दर्ज किया गया है. संस्था ने इसे दुनिया का पहला ऐसा हनुमान मंदिर बताया है, जहां बजरंगबली डॉक्टर के स्वरूप में पूजे जाते हैं.

कहां स्थित है डॉक्टर हनुमान का मंदिर?

मध्य प्रदेश के भिंड जिले के महगांव ब्लॉक में स्थित प्रसिद्ध दंदरवा धाम को डॉक्टर हनुमान मंदिर के नाम से भी जाना जाता है. मंदिर की सबसे खास बात यहां विराजमान करीब 300 साल पुरानी गोपी या सखी वेशधारी हनुमान जी की प्रतिमा है. यह प्रतिमा नृत्य करती मुद्रा में दिखाई देती है.

स्थानीय मान्यताओं के अनुसार, यह प्रतिमा एक नीम के पेड़ के नीचे छिपी हुई थी. पेड़ हटाने के दौरान प्रतिमा सामने आई. इसके बाद से यहां पूजा-अर्चना शुरू हो गई और धीरे-धीरे यह स्थान श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र बन गया.

कैसे पड़ा डॉक्टर हनुमान नाम?

मंदिर को डॉक्टर हनुमान नाम मिलने के पीछे भी एक कहानी प्रचलित है. कहा जाता है कि शिवकुमार दास नाम के एक संत गंभीर बीमारी से पीड़ित थे. वह हनुमान जी के परम भक्त थे.

स्थानीय मान्यता के मुताबिक, बजरंगबली ने उन्हें डॉक्टर के रूप में दर्शन दिए और उनकी बीमारी दूर हो गई. इस घटना के बाद भक्त हनुमान जी को डॉक्टर हनुमान कहकर पुकारने लगे. तभी से मंदिर की पहचान डॉक्टर हनुमान के रूप में बन गई.

वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया में दर्ज हुआ नाम

दंदरवा धाम की इसी अनोखी पहचान को देखते हुए वर्ल्ड रिकॉर्ड्स इंडिया की टीम ने मंदिर पर करीब तीन महीने तक शोध किया. इस दौरान मंदिर से जुड़े दस्तावेजों और मान्यताओं की जांच की गई. इसके बाद संस्था ने मंदिर को विश्व रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र प्रदान किया.

मंदिर के महंत रामदास महाराज ने भी इस उपलब्धि की जानकारी दी. इस रिकॉर्ड के बाद दंदरवा धाम की पहचान देशभर में और चर्चा में आ गई.

मंगलवार और शनिवार को उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़

दंदरवा धाम में मंगलवार और शनिवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं. मंदिर में आने वाले भक्तों की मान्यता है कि डॉक्टर हनुमान की पूजा और भभूति से गंभीर बीमारियों में राहत मिलती है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 3 November 2026: कार्तिक कृष्ण नवमी और हनुमान जी का वार, जानिए किस मुहूर्त में काम करने से मिलेगी सफलता

डॉक्टर के स्वरूप में पूजे जाने वाले बजरंगबली और सखी वेशधारी प्रतिमा की अनोखी पहचान ने दंदरवा धाम को देशभर में प्रसिद्ध कर दिया है. यहां की मान्यताएं और श्रद्धालुओं की अटूट आस्था इस मंदिर को दूसरे हनुमान मंदिरों से अलग बनाती हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital