Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Dreams About Snake: सावन में सपने में अगर दिखें सांप तो जानें आपके साथ क्या होने वाला है

सावन के महीने में सांपों की कई स्थानो पर विशेष पूजा की जाती है. वहीं सावन के महीने में सपने में सांप दिखने पर स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग मतलब बताए गए हैं.

UP News

प्रतीकात्मक फोटो

Dreams About Snake: हिंदू धर्म में कई रीति रिवाज प्रकृति और जीवों से जुड़े हुए हैं. पेड़ पौधों से लेकर कई प्राणियों को बेहद पूजा पाठ की दृष्ठि से बेहद ही खास माना जाता है. ऐसे में भगवान शिव के गले में किसी आभूषण की तरह रहने वाले सांप को हिंदू धर्म में पूजनीय माना जाता है. कई जगहों पर सांपों का देवता का दर्जा भी दिया जाता है. सावन के महीने में सांपों की कई स्थानो पर विशेष पूजा की जाती है. वहीं सावन के महीने में सपने में सांप दिखने पर स्वप्न शास्त्र में अलग-अलग मतलब बताए गए हैं. आइए जानते हैं सावन में महीने में सांप देखने पर उसका क्या मतलब होता है.

सांप को पकड़ने का सपना देखना

कई बार सपने सांप को पकड़ने वाला सपना आने पर स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. इस सपने को लेकर स्वप्न शास्त्र में कहा जाता है कि आने वाले समय में धन की प्राप्ति होगी. वहीं आर्थिक समस्याओं से भी निजात मिलने के संकेत है.

​सपने में इस रंग का सांप देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में सांप के रंग का भी असर पड़ता है. ऐसे में सफेद रंग का सांप अगर आप देखते हैं तो इसे बहुत ही शुभ माना जाता है. सफेद रंग का सांप अगर आप ने सपने में देखा है तो यह इस बात का संकेत है कि बहुत जल्द आप अमीर बनने वाले हैं. वहीं अगर आप नौकरी या व्यापार कर रहे हैं तो उसमें बड़ी तरक्की मिलने की संभावना है. वहीं अगर सावन के महीने में यदि आपको पीले रंग का सांप दिखाई देता है तो इसका अर्थ है कि आपको नौकरी या बिजनेस के सिलसिले में घर से दूर जाना पड़ सकता है. इसके अलावा हरे रंग का सांप भी करियर और रोजगार की दृष्टि से शुभ माना जाता है.

फन उठाए सांप को देखना

सावन के महीने में यदि किसी इंसान को सपने में ऐसा सांप दिखाई दिया है जो फन उठाए हो तो स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस तरह का सपना बहुत ही शुभ माना जाता है. ऐसे में बड़ा धन लाभ या आपको संपत्ति लाभ मिल सकता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital