Ganesha visarjan
Ganesha visarjan सिद्धपीठ श्री दूधेश्वरनाथ मठ महादेव मंदिर में जूना अखाड़ा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, दिल्ली संत मंडल के अध्यक्ष एवं दूधेश्वरनाथ पीठाधीश्वर श्री महंत नारायण गिरी महाराज के पावन सानिध्य एवं अध्यक्षता में चल रहे चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव का शनिवार को गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हो गया.

Ganesha visarjan गाजियाबाद शहर में निकली शोभा यात्रा
गणेश प्रतिमा विसर्जन से पूर्व मंदिर से शुरू होकर शहर के तमाम क्षेत्रों में शोभा-यात्रा निकाली गई जिसका पूरे शहर में जगह-जगह स्वागत किया गया. स्थानीय लोगों ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की . शोभा-यात्रा से पूर्व भगवान गणेश की प्रतिमा को महाराजश्री ने विधि-विधान और पूजा पाठ के साथ भव्य रथ में विराजमान कराया.

गणेश प्रतिमा की विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना आचार्य लक्ष्मीकांत पाढ़ी,प्रबंधक अमित गोस्वामी, प्राचार्य तोयराज उपाध्याय, वरिष्ठ आचार्य नित्यानंद, आचार्य रोहित त्रिपाठी, आचार्य अजय दाधीच, आचार्य किशन, आचार्य अनिल पाढ़ी व श्री दूधेश्वर वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने की.

श्री महंत नारायण गिरि ने गणेश उत्सव से जुड़ी पौराणिक कथा का जिक्र किया
श्रीमहंत नारायण गिरि महाराज ने बताया कि गणेश उत्सव 10 दिन तक चलता है और 11 वें दिन प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है. इसका कारण यह है कि वेदव्यास जी ने जब भगवान गणेश से महाभारत ग्रंथ लिखने की प्रार्थना की तो गणपति जी लगातार 10 दिनों तक बिना रुके महाभारत लिखते रहें. 10 दिनों बाद जब वेदव्यास जी ने देखा तो गणेश जी का तापमान बहुत बढ़ा हुआ था, तो उनकी विनती पर भगवान गणेश ने जल में डुबकी लगाई थी, तभी से 10 दिन तक गणेश उत्सव मनाकर 11 वें दिन प्रतिमा विसर्जन (Ganesha visarjan )की परम्परा चली आ रही है.

Gsnesha visarjan से पहले शहर में निकाली शोभा यात्रा
श्री महंत नारायण गिरि ने यह भी कहा कि इस बार श्री दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर में 4 दिवसीय गणेश महोत्सव मनाया लेकिन भविष्य में इसे 11 दिन तक करने का विचार चल रहा है. श्री गणेश शोभा-यात्रा महाराजश्री के पावन सानिध्य व अध्यक्षता में गाजियाबाद के विधायक संजीव शर्मा जी ,देवी मंदिर के महन्त गिरिशानन्द गिरि जी महाराज, भैरव मन्दिर के महन्त कन्हैया गिरि जी महाराज,बाबा लाल मन्दिर नसरत पुरा के महन्त पंडित महेश वशिष्ठ जी ,शिव मन्दिर पटेल नगर के महन्त विजय गिरि जी ,श्री रमेश गिरि जी उपिस्थिति रही.
दूधेश्वर मन्दिर से ढोल-ताशे व बैंड-बाजों के साथ शुरू हुई और गउशाला रोड, दिल्ली गेट, जीटी रोड, दिल्ली गेट, डासना गेट, रमते राम रोड, गंज, घंटाघर, बजरिया, कीर्तन वाली गली, बजरिया, घंटाघर, चौपला मंदिर, सिहानी गेट होते हुए मीनामल की धर्मशाला पहुंची. शोभा-यात्रा का प्रथम स्वागत द्वारका पुरी दिल्ली गेट के प्राचीन देवी मंदिर पर मंदिर के महंत गिरिशानंद गिरि ने किया.
गणेश प्रतिमा को वाहन से विसर्जन के लिए मुरादनगर ले जाया गया
दिल्ली गेट में शिवकुमार, अमित जिंदल व बडी संख्या में भक्तों ने स्वागत किया. गंज में नरेश प्रधान व उनके साथियों समेत बडी संख्या में भक्तों ने शोभा-यात्रा का स्वागत कर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की. चौपला के प्राचीन हनुमान मंदिर पर ईश्वर पंडित, अनुपम पंडित, राजीव शर्मा आदि भक्तों ने शोभा-यात्रा का स्वागत किया. मीनामल की धर्मशाला से भगवान गणेश की प्रतिमा को वाहनों से मुरादनगर के छोटा हरिद्वार में दूधेश्वर घाट ले जाया गया.
गणपति बप्पा मोरया के साथ हुआ Ganesha visarjan
मुरादनगर में शिव मंदिर पर राजेश त्यागी अनुज त्यागी विशम्बर त्यागी आदि ने भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की, वहीं घाट पर महंत मुकेश गिरि ने पूजा-अर्चना की। भगवान गणेश की प्रतिमा को गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के साथ विदाई दी गई तो सभी भक्त भाव-विभोर हो गए. चार दिवसीय श्री दूधेश्वर गणपति लड्डू महोत्सव में दूधेश्वर विकास समिति के अध्यक्ष धर्मपाल गर्ग, उपाध्यक्ष अनुज धर्म गर्ग, श्री दूधेश्वर श्रृंगार सेवा समिति के अध्यक्ष विकास मित्तल का विशेष सहयोग रहा.
भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

