Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

24 नवंबर से गुरु होने वाले हैं मार्गी, बनाएंगे हंस महापुरुष योग, जाने कैसे लें इसका लाभ

गुरु ग्रह द्वारा बनने वाले इस हंस महापुरुष योग का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों से व्यक्ति के सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है.

Guru grah

फोटो (प्रतीकात्मक)

कहते हैं गुरु की कृपा से सारी मुश्किलों से निजात मिलती है. जिस राशि पर गुरु की कृपा हो जाए उसकी सोई हुई किस्मत जाग जाती है. ज्योतिष के अनुसार गुरु जल्द ही मार्गी होने वाले हैं. फिलहाल वे मीन राशि में हैं,  इस माह की 24 तारीख से वे मीन राशि में ही मार्गी हो जाएंगे. ऐसे में गुरु जब मीन राशि या किसी दूसरी उच्च राशि में होते हैं तब हंस महापुरुष योग बनाते हैं. यह योग बेहद ही शुभ फलकारक है. इस दौरान कुछ उपाय सभी समस्याओं से निजात दिलाएगा.

कब और किस समय गुरु होंगे मार्गी

गुरु 24 नवंबर के दिन गुरुवार को 04 बजकर 27 मिनट पर मार्गी गति ले लेंगे। इस दौरान होने वाला हंस महापुरुष योग करियर, वित्त, व्यापार और सभी क्षेत्रों में उन्नति करने वाला बताया गया है. इस योग की वजह से बुद्धि और बल का विकास होता है. गुरु ग्रह द्वारा बनने वाले इस हंस महापुरुष योग का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय भी बताए गए हैं. इन उपायों से व्यक्ति के सौभाग्य में बढ़ोतरी होती है.

जाने क्या हैं उपाय

ऐसी मान्यता है कि गुरु अगर आपकी कुंडली में अशुभ हैं तो आप की तरक्की की राह में कई तरह की बाधाएं आएंगी. गुरु की कृपा से ही ज्ञान की प्राप्ति होती है. इसलिए गुरु को अपने अनुकूल बनाने और बृहस्पति ग्रह की अशुभता को दूर करने के लिए यह उपाय बेहद ही कारगर है. इसके लिए गुरुवार के दिन से अपने माथे पर स्नान करने के बाद केसर का तिलक लगाना शुरू कर दें. इस बात का ध्यान रखें की एक बार शुरु करने के बाद हर रोज आपको ऐसा ही करना है.

केसर का तिलक लगाने की विधि भी जानना जरुरी है. इसके लिए सबसे पहले आप केसर के रेशे को कुछ समय के लिए पानी में डाल दें. ऐसा करने पर वह धीरे-धीरे पानी में अपना रंग छोड़ने लगेगा. जब उसका रंग पानी में पूरी तरह उतर जाए तो अपनी अनामिका उंगली को उसमे डुबोते हुए उससे अपने माथे पर केसर को तिलक के रुप में लगा लें. कुछ ही दिनों में इसका लाभ आपको दिखने लगेगा और भाग्य भी आपका साथ देगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital