Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गुरु-केतु की युति इन राशियों को बनाएगी मालामाल! 25 अगस्त तक का समय बेहद शुभ, होगा जबरदस्त लाभ

Guru Ketu Yuti: गुरु और केतु की युति राशिचक्र की तीन राशियों के लिए विशेष लाभकारी है. इस दौरान आर्थिक स्थिति में गजब का परिवर्तन देखने को मिलेगा.

guru ketu

गुरु और केतु.

Guru Ketu Yuti Lucky Zodiac: ग्रहों की युति और उससे बनने वाला खास योग राशिचक्र की सभी राशियों के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी असर डालता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, केतु ग्रह कन्या राशि में 29 नवंबर 2023 से मौजूद है. जबकि, गुरु ग्रह वृषभ राशि में विराजमान है. सिंह राशि में गुरु और केतु की युति होने वाली है. सिंह राशि में गुरु और केतु की यह युति योग 25 अगस्त तक बना रहेगा. गुरु-केतु के इस युति योग से कुछ राशियों को विशेष लाभ होगा.

वृषभ राशि

गुरु-केतु का युति योग वृषभ राशि के लिए खास है. इस युति योग के शुभ प्रभाव से आर्थिक स्थिति में गजब का सुधार होगा. घर-परिवार में धन की स्थिति पहले से अच्छी होगी. बिजनेस करने वालों को आर्थिक कार्यों में बल मिलेगा. आय के नए साधन बनेंगे. दैनिक आमदनी में इजाफा हो सकता है. कोई नया काम शुरू कर सकते हैं. धार्मिक कार्यों के प्रति लगाव बढ़ेगा. जीवन में खुशहाली आएगी. नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय शुभ साबित होगा.

सिंह राशि

गुरु और केतु की युति सिंह राशि के लिए शुभ है. सिंह राशि के जातक 25 अगस्त तक आर्थिक रूप से मजबूत रहेंगे. इस दौरान मन प्रसन्न रहेगा. परिवार के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे. व्यापार में आर्थिक स्थिति अच्छी होगी. जॉब में परिवर्तन का योग बनेगा. सामाजिक कार्यों में सम्मान मिलेगा. बेरोजगार लोगों को अपने प्रयास से अच्छा और लाभकारी अवसर प्राप्त होगा. धन लाभ के कई प्रबल योग बनेंगे. परिवार में माता-पिता का सहयोग मिलेगा. भाई-बहनों का भरपूर साथ मिलेगा.

कन्या राशि

गुरु और शुक्र की युति से कन्या राशि से संबंधित जातकों को भी खास लाभ होगा. इस दौरान व्यापार में आर्थिक स्थिति में सकारात्मक सुधार होगा. निवेश से अच्छा रिटर्न मिल सकता है. साझेदारी वाले व्यापार में जमकर मुनाफा प्राप्त होगा. धार्मिक कार्यों से धन लाभ का योग होगा. मानसिक परेशानी दूर होगी. समाजिक कार्य से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें: बुध देव सिंह राशि में होंगे अस्त, 12 अगस्त से इन 5 राशियों को रहना होगा बेहद सतर्क



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital