Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सूर्य-बुध और शुक्र की युति इन 3 राशियों के लिए बेहद लाभकारी, फिजूलखर्ची पर लगेगा लगाम; बढ़ेंगे इनकम के नए सोर्स

Surya Budh Shukra Yuti Effect: इस वक्त सूर्य-बुध और शुक्र मिथुन राशि में मौजूद हैं. ऐसे में ग्रहों का यह त्रिग्रही योग तीन राशियों के लिए खास है

surya budh shukra

सूर्य, बुध और शुक्र ग्रह.

Surya Budh Shukra Yuti: ज्योतिष के अनुसार, जब दो या उससे अधिक ग्रह किसी एक राशि या नक्षत्र में एक साथ होते हैं तो उस स्थिति को युति कहा जाता है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार इस वक्त मिथुन राशि में तीन ग्रहों का युति योग बना हुआ है. ज्योतिष में ग्रहों के इस योग को त्रिग्रही योग कहा गया है. बीते 15 जून को सूर्य ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश हुआ था. इसके अलावा बुध ग्रह भी 14 जून से इस राशि में विराजमान है. इतना ही नहीं, सुख और ऐश्वर्य का कारक ग्रह शुभ भी 12 जून से मिथुन में संचरण कर रहा है. बुध-शुक्र और सूर्य की युति शुभ और लाभकारी मानी गई है. ऐसे में मिथुन राशि में सूर्य-बुध और शुक्र का यह युति योग किन 3 राशियों के लिए खास माना जा रहा है, जानिए.

मेष राशि

सूर्य इस वक्त मिथुन राशि में मौजूद है और सूर्य के साथ बुध और शुक्र की भी युति है. ऐसे में सूर्य-बुध और शुक्र की युति से बनने वाला यह त्रिग्रही योग मेष राशि के लिए अत्यधिक लाभकारी साबित हो सकता है. तीन-तीन शुभ ग्रहों के सकारात्मक प्रभाव से जीवन में खुशहाली आएगी. आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होगा. किसी भी कार्य को पूरी तन्मयता के साथ करेंगे. स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा. परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे. बिजनेस में आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे. साझेदारी वाले काम में मुनाफा प्राप्त होगा.

मिथुन राशि

सूर्य-बुध और शुक्र मिलकर इसी राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण कर रहे हैं. ऐसे में तीन शुभ ग्रहों का युति योग मिथुन राशि से जुड़े लोगों के लिए बेहद खास है. इस दौरान सूर्य ग्रह से शुभ प्रभाव से नौकरी में उन्नति होगी. इसके अलावा बुध ग्रह की शुभता से व्यापार में आर्थिक लाभ होगा. इस दौरान आमदनी के कई नए स्रोत बनेंगे. शुभ ग्रहों के प्रभाव से इस अमूमन हर कार्य में सफलता मिलेगी. करियर में नई जिम्मेदारी मिल सकती है. लाइफ पार्टनर या लव पार्टनर के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे.

तुला राशि

सूर्य-बुध और शुक्र की युति तुला राशि के लिए अत्यंत फायदेमंद है. आर्थिक स्थित में खास सकारात्मक बदलाव आएगा. जॉब में आकस्मिक धन लाभ का योग बनेगा. धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे, जिससे मान प्रसन्न रहेगा. शुक्र ग्रह की अनुकूलता से घर-परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. इस दौरान लव लाइफ शानदार रहेगी. फिजूलखर्ची पर लगाम लगेगा और आर्थिक स्थित सुदृढ़ होगी. परिवार के सदस्यों का साथ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: एक साल बाद सूर्य देव करने जा रहे हैं अपनी प्रिय राशि में प्रवेश, अब संवरेगी इन राशियों की किस्मत



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital