Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

हरियाली अमावस्या आज, ऐसे करें पितृ देव को प्रसन्न; शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली के लिए करें ये उपाय

Hariyali Amavasya 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज हरियाली अमावस्या है. इस दिन पितरों के निमित्त तर्पण और दान करने से उनकी विशेष कृपा प्राप्त होती है.

shiv ji

शिवजी.

Hariyali Amavasya 2024: सावन मास की अमावस्या को हरियाली अमावस्या कहा जाता है. सावन में हरियाली अमावस्या का शुभ संयोग आज यानी 4 अगस्त को बना  है. यह दिन पितरों को प्रसन्न कर उनकी कृपा पाने के लिए विशेष माना गया है. ऐसे में इस दिन पितृ देव के निमित्त तर्पण और दान करने से उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है. साथ ही अगर किसी प्रकार का पितृ दोष है तो उससे भी छुटकारा मिलता है. वैदिक पंचांग के अनुसार, सावन मास की अमावस्या तिथि 3 अगस्त को दोपहर 3 बजकर 50 मिनट से शुरू हो चुकी ही. जबकि, इस तिथि की समाप्ति 4 अगस्त को यानी आज शाम 4 बजकर 42 मिनट पर होगी.

हरियाली अमावस्या पर ऐसे खुश होंगे पितर

चूंकि, हरियाली अमावस्या का शुभ संयोग सावन मास में बन रहा है. इसलिए यह दिन शिवजी की कृपा पाने के अलावा पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए भी खास साबित होगा. हरियाली अमावस्या के दिन शिवजी को आक या मदार का फूल अर्पित करें. ऐसा करने से पितृ दोष से मुक्ति मिलेगी. साथ ही साथ पितरों की विशेष कृपा प्राप्त होगी. इसके अलावा इस दिन पितरों के निमित्त सरसों के तेल का दीया जरूर जलाएं. यह उपाय भी पितरों की कृपा दिलाने में सहायक माना गया है.

हरियाली अमावस्या के दिन अपनी राशि के अनुसार, पौधे लगाएं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करने से ग्रह दोष दूर होता है. साथ ही पितरों का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है. पितरों की कृपा से जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली आती है.

वैवाहिक जीवन में खुशहाली के लिए क्या करें?

हरियाली अमावस्या के दिन पति-पत्नी दोनों को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहती है. इसके अलावा इस दिन दूध में काला तिल मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें. हरियाली अमावस्या पर इस उपाय को करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं.

यह भी पढ़ें: इस दिन मनाई जाएगी नाग पंचमी, पूजा के लिए ये है शुभ मुहूर्त, जानें महत्व



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest