Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

कुमार विश्वास को सिंगापुर में मिली धमकी, गाजियाबाद में FIR दर्ज, जानें क्या है पूरा मामला

Kumar Vishwas Threats: प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास को सिंगापुर में कथा के दौरान धमकी मिली है. उन्हें कथा करने पर जान-माल की धमकी दी गई है.

Kumar Vishwas

कुमार विश्वास.

Kumar Vishwas Threats: प्रसिद्ध कवि और कथावाचक कुमार विश्वास को सिंगापुर में कथा के दौरान धमकी मिली है. बता दें कि कुमार विश्वास के मैनेजर के मोबाइल पर धमकी भका कॉल आया था. कॉलर ने अपमानजनक भाषा में कुमार विश्वास को टार्गेट करते हुए सीधे तौर पर धमकियां दीं. धमकी मिलने के बाद कुमार विश्वास के मैनेजर में बताया कि उन्हें अपनी और कुमार विश्वास की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. हालांकि, कुमार विश्वास के मैनेजर ने गाजियाबाद में मुकदमा दर्ज कराया है. बता दें कि कवि कुमार विश्वास गाजियाबाद के इंदिरापुरम में रहते हैं. सिंगापुर में 8 से 13 सितंबर तक राम कथा का आयोजन है.

कब आया था धमकी भरा कॉल?

मैनेजर प्रवीण पांडेय ने बताया कि शनिवार, 7 सितंबर की शाम में उनके मोबाइल फोन पर कॉल आयी थी. अज्ञात नंबर से आए कॉल को उठाते ही उन्हें गालियां दी गई. साथ ही कुमार विश्वास के राम कथा करने पर जान-माल की धमकी दी गई. जब कॉल आई थी तो उस वक्त कथावाचक और कवि कुमार विश्वास सिंगापुर में राम कथा कर रहे थे.

धमकी को हल्के में नहीं ले सकता: मैनेजर प्रवीण पांडेय

कवि कुमार विश्वास को मिली धमकी को लेकर उनके मैनेजर प्रवीण पांडेय ने कहा कि धमकी देने के लिए जिस प्रकार की भाषा का प्रयोग किया गया, उसे हल्के में नहीं लिया जा सकता है. उन्होंने आगे कहा कि पुलिस को धमकी देने वाले का पता लगाकर उसके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करनी चाहिए. इसके अलावा मैनेजर पांडेय ने यह भी बताया कि उन्हें उम्मीद है कि गाजियाबाद पुलिस कुमार विश्वास और उनके सहयोगियों को सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करेगी.

सिंगापुर में राम कथा बंद करने की धमकी

कुमार विश्वास के मैनेजर प्रवीण पांडे की शिकायत पर इंदिरापुरम थाना पुलिस ने 7 सितंबर की रात केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. मैनेजर प्रवीण पांडे ने बताया कि सिंगापुर में 8 से 13 सितंबर तक राम कथा का आयोजन है. मैनेजर पांडे ने बताया कि फोन पर धमकी देने वाले का नाम पता करने का प्रयास किया गया लेकिन उसने कुछ नहीं बताया. कॉलर ने सिंगापुर में राम कथा बंद करने की धमकी दी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital