विजया एकादशी 2025
Vijaya Ekadashi 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज यानी 24 फरवरी को विजया एकादशी है. यह पर्व हर साल फाल्गुन महीने में मनाया जाता है. इस दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है. आज के दिन भक्तगण व्रत रखकर श्रीहरि की उपासना करते हैं. माना जाता है कि इस व्रत को करने से हर मनोकामना पूरी होती है. ऐसे में अगर आप कुछ उपाय करेंगे तो आपको शत्रुओं से निजात मिलेगा और विजय प्राप्ति होगी.
विजया एकादशी का व्रत कुछ राशियों के लिए लाभाकरी
विजय एकादशी को लेकर ऐसी पौराणिक मान्यता है कि लंका पर विजय प्राप्त करने से पहले भगवान श्री राम ने भी इस एकादशी का व्रत किया था जिसके प्रभाव से उन्हें विजय प्राप्त हुई थी. शत्रुओं से निजाप पाने के लिए भी यह एकादशी अहम मानी जाती है. इस साल विजया एकादशी का व्रत कुछ राशियों के लिए लाभाकरी साबित होने वाला है, क्योंकि आज के दिन कई शुभ योग रहेंगे. आज सिद्धि योग और व्यातीपात योग रहेगा.
इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत
विजया एकादशी का दिन मेष, सिंह और मीन राशि के लिए अतिलाभकारी साबित होगा. आज के दिन अगर आप छोटा सा उपाय करेंगे तो जीवन के हर क्षेत्र में आपको सफलता मिलेगी और शत्रु आपका बाल भी बांका नहीं कर पाएगा. इतना ही नहीं विजया एकादशी का व्रत करने से आपके कारोबार में भी दोगुना लाभ होगा.
ये भी पढ़ें: साप्ताहिक राशिफल: मिथुन राशि के जातकों के घर आ सकती है खुशियां, जानें क्या कहती है आपकी राशि
बस करना होगा ये छोटा सा काम
अगर आप विजया एकादशी का व्रत कर रहे हैं तो आप घर पर मौजूद नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए आज गोबर के उपले या कंडे पर 11 कपूर रखकर जलाएं और घर पर घुआं करें. भगवान विष्णु को केसर युक्त दूध का भोग लगाएं. शाम के समय तुलसी के पास घी का दीप जलाएं. साथ ही शत्रुओं से निजात पाने के लिए आद विजया एकादशी पर एक सफेद सूत लेकर पीपल वृक्ष पर 11 बार परिक्रमा करें और विष्णु जी का ध्यान करते हुए धागे को वृक्ष में लपेटे. आज के दिन भगवान को पीले रंग के फूल या माला भी अर्पित करें.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




