Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

मैं मां भगवती का अंश हूं…मुझे उन्‍होंने पुण्य कार्यों के लिए धरती पर भेजा है, कल श्री कल्कि धाम में शिलादान करूंगी: ममता कुलकर्णी

ममता कुलकर्णी 1 जून 2025 को श्री कल्कि धाम में शिलादान करेंगी. उन्होंने कहा, “मैं मां भगवती का अंश हूं. मुझे अब 25 साल की तपस्या का फल मिला है.” शिलादान आयोजन सम्भल में प्रातः 10 बजे होगा.

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी यमाई ममतानंद गिरि

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी यमाई ममतानंद गिरि.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Mamta Kulkarni Visit To Kalki Dham: किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर साध्वी यमाई ममतानंद गिरि, जिन्हें ममता कुलकर्णी के नाम से जाना जाता है, 1 जून 2025 को श्री कल्कि धाम में ‘शिला दान’ समारोह में शामिल होंगी. यह कार्यक्रम सम्भल के एन्चोड़ा कंबोह में स्थित श्री कल्कि धाम में प्रातः 10 बजे आयोजित होगा.

श्री कल्कि धाम सेवा समिति द्वारा आयोजित इस पावन आयोजन में साध्वी ममतानंद गिरि की उपस्थिति को लेकर भक्तों में उत्साह है. कुछ ही देर पहले ममता कुलकर्णी ने श्री कल्कि धाम की अपनी यात्रा के बारे में मीडिया से बातचीत की.

ममता ने कहा, “मैं कल श्री कल्कि धाम के लिए प्रस्थान कर रही हूं. मैं मां भगवती का अंश हूं और जगत जननी ने मुझे ऐसे ही पुण्य कार्यों के लिए धरती पर भेजा है. इस साल मैं प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गई थी, लेकिन वहां से मैं महामंडलेश्वर बनकर लौटी. यह सब मां भगवती का आदेश है. शायद यह भी मां का ही निर्देश हो कि मैं कल श्री कल्कि धाम में शिलादान के लिए जा रही हूं.”

मुझे 25 साल की तपस्या का फल मिला: ममता

ममता ने हाल ही में अपने महामंडलेश्वर पद को लेकर हुए विवाद पर भी चुप्पी तोड़ी. उन्होंने कहा, “यह सब भगवान के हाथ में था. 25 साल की तपस्या का फल मुझे मिला है.”
श्री कल्कि धाम सेवा समिति ने इस आयोजन के लिए व्यापक तैयारियां की हैं. समिति ने सभी भक्तों और श्रद्धालुओं से इस पावन अवसर पर उपस्थित रहने की अपील की है. ममता कुलकर्णी का यह आध्यात्मिक सफर और श्री कल्कि धाम में उनकी भागीदारी उनके भक्तों के लिए एक प्रेरणा का स्रोत बन रहा है.

mamta kulkarni in mahakumbh

अभिनय छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाया

ममता कुलकर्णी, जो कभी बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री थीं, ने अभिनय छोड़कर आध्यात्मिक जीवन अपनाया और किन्नर अखाड़े में महामंडलेश्वर के पद को ग्रहण किया. उनके इस निर्णय और पद को लेकर पिछले कुछ महीनों से विवाद चल रहा था, जिस पर उन्होंने अब खुलकर अपनी बात रखी है.

यह भी पढिए: मुझे मुसलमानों से प्यार है, लेकिन आतंकवाद से नहीं, आतंकवादी बस एक आतंकवादी होता है — ममता कुलकर्णी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital