Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मंगल ग्रह करने जा रहा शुक्र की राशि में प्रवेश, 25 अगस्त तक ये राशि वाले रहेंगे खुशहाल; होगी जमकर उन्नति

Mangal Gochar 2024 Effect: शुक्र की राशि में मंगल ग्रह का प्रवेश कुछ राशियों के लिए मंगलकारी और लाभकारी है. इस दौरान करियर जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा.

astrology mangal

मंगल देव और राशिचक्र.

Mangal Gochar 2024 in Taurus: मंगल का वृषभ राशि में प्रवेश होने जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार, मंगल देव 12 जुलाई को शुक्र की राशि में प्रवेश करेंगे जो कि इस स्थिति में 25 अगस्त तक रहेंगे. कुल मिलाकर मंगल गोचर की अवधि 14 दिनों की होगी. मंगल के इस गोचर से कुछ राशियों के जीवन में खास सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा. साथ ही नौकरी-व्यापार में भी जमकर आर्थिक उन्नति होगी. मंगल के राशि परिवर्तन से किन राशि वालों को खास लाभ होगा, जानिए.

मेष राशि

मंगल ग्रह का शुक्र की राशि में प्रवेश करना मेष राशि से जुड़े लोगों के लिए खास है. मंगल के गोचर से करियर में खास सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं उन्हें मंगल के राशि परिवर्तन का खास लाभ प्राप्त होगा. इस दौरान प्रतियोगी परीक्षा को लेकर शुभ समाचार मिल सकता है. व्यापार के लिए बनाई गई तमाम योजनाएं साकार होंगी. इसके साथ ही बिजनेस में आर्थिक लाभ भी मिलेगा. लेकिन, गोचर की अवधि में सेहत का खास ख्याल रखना होगा. परिवार में मां की सेहत का खास ख्याल रखना होगा.

वृषभ राशि

इस राशि के लिए मंगल का वृषभ राशि में प्रेवश करना अत्यंत मंगलकारी है. इस गोचर की अवधि में आर्थिक जीवन में खास परिवर्तन देखने को मिलेगा. व्यापार में धन से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी. मंगल ग्रह के शुभ प्रभाव से वैवाहिक जीवन में सकारात्मकता आएगी. अगर, शादीशुदा जिंदगी में किसी तरह का विवाद है तो उससे निराकरण होगा. करियर में खास प्रगति होगी.

कर्क राशि

कर्क राशि से संबंधित लोगों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन बेहद शुभ और फायदेमंद माना जा रहा है. बिजनेस में खास आर्थिक उन्नति देखने को मिलेगी. व्यापार को लेकर की गई यात्रा लाभकारी साबित होगी. अचनाक धन लाभ होगा. शादीशुदा लोगों को इस दौरान शुभ समाचार मिलेगा. व्यापार में फंसा हुआ पैसा वापस मिलेगा. मंगल गोचर की अवधि में सेहत अच्छी रहेगी. घर-परिवार में खुशहाली रहेगी. सेना में कार्य करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा. प्रॉपर्टी से जुड़े कार्यों में धन लाभ मिलेगा.

यह भी पढ़ें: 16 जुलाई तक ये 4 राशि वाले रहें सावधान! सूर्य देव डालेंगे करियर पर असर

यह भी पढ़ें: मिथुन राशि में बना 3 ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 5 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital