Aaj Ka Panchang 5 December 2025: हिंदू कैलेंडर का दसवां महीना पौष आज से शुरू हो गया है. परंपराओं के अनुसार यह महीना सूर्य देव की उपासना के लिए बेहद शुभ माना जाता है. ऐसा माना जाता है कि पौष माह में सूर्य नारायण की पूजा करने से सेहत बेहतर रहती है, घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है और धन-धान्य में बढ़ोतरी होती है.
आज शुक्रवार होने के कारण माता लक्ष्मी की विशेष पूजा का भी महत्व बढ़ जाता है. शुक्रवार का व्रत और लक्ष्मी जी की आराधना जीवन में आर्थिक स्थिरता और संपत्ति में वृद्धि लाने वाला मानी जाती है.
लक्ष्मी पूजा का तरीका और महत्व
शाम को सूर्योदय के बाद घर में किसी साफ स्थान पर माता लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो स्थापित करें. पूजा में लाल फूल, अक्षत, लाल सिंदूर, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धूप-दीप जैसी सरल चीजें शामिल करें. मां को बताशे, सफेद बर्फी या मखाने की खीर का भोग लगाकर लक्ष्मी चालीसा, श्रीसूक्त या कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें.
ज्योतिष में शुक्रवार को गुलाबी या क्रीम रंग के कपड़े पहनना शुभ माना गया है. ऐसा करने से कुंडली का शुक्र मजबूत होता है और भौतिक सुखों में वृद्धि का योग बनता है.
आज का सूर्योदय, सूर्यास्त और चंद्रोदय
- सूर्योदय: 06:59 AM
- सूर्यास्त: 05:24 PM
- चंद्रोदय: 05:36 PM
- चंद्रास्त: 07:22 AM
शुभ मुहूर्त और चौघड़िया
- ब्रह्म मुहूर्त: 05:11 AM – 06:05 AM
- अभिजीत मुहूर्त: 11:51 AM – 12:33 PM
- अमृत काल: 08:59 AM – 10:22 AM और रात 01:06 AM – 02:30 AM
- विजय मुहूर्त: 01:56 PM – 02:37 PM
- निशिता मुहूर्त: 11:45 PM – 12:39 AM
दिन के शुभ चौघड़िया: चर (06:59–08:18 AM), लाभ (08:18–09:36 AM), अमृत (09:36–10:54 AM), शुभ (12:12–01:30 PM), चर (04:06–05:24 PM)
रात के शुभ चौघड़िया: लाभ (08:48–10:30 PM), शुभ (12:12–01:54 AM), अमृत (01:54–03:36 AM), चर (03:36–05:18 AM)
अशुभ समय
•गुलिक काल: 08:18–09:36 AM
•दुर्मुहूर्त: 09:04–09:46 AM और 12:33–01:14 PM
•राहुकाल: 10:54 AM–12:12 PM
•यमगंड: 02:48–04:06 PM
•बाण: मृत्यु (08:35 AM से पूरी रात तक)
•दिशाशूल: पश्चिम
ये भी पढ़ें: Purnima Kab Ki Hai: कब रखा जाएगी मार्गशीर्ष पूर्णिमा का व्रत? जानें सही तिथि, पूजा विधि और दान के उपाय
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


