Bharat Express DD Free Dish

जानें कौन है वह भक्त, जिसने साईं बाबा को चढ़ाया 1 करोड़ का सोने का मुकुट

Sai Baba gold crown donation: गुरु पूर्णिमा के पहले दिन शिरडी में आंध्र प्रदेश के साईं भक्त मल्लादी श्रीनिवास राव ने 1 करोड़ रुपये से अधिक कीमत का स्वर्ण मुकुट साईं बाबा को गुरुदक्षिणा के रूप में भेंट किया. नवग्रह और नवरत्नों से सजे इस विशेष मुकुट के साथ तीन भक्तों ने पहले दिन कुल 1.20 करोड़ रुपये की स्वर्ण भेंट अर्पित की.

Sai Baba gold crown donation

Sai Baba gold crown donation

Sai Baba gold crown donation: महाराष्ट्र के शिरडी में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव की शुरुआत गहरी श्रद्धा और भक्ति के साथ हुई. देशभर से लाखों श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे और अपने आराध्य गुरु के चरणों में गुरुदक्षिणा अर्पित की. इस बार गुरु पूर्णिमा के पहले ही दिन तीन भक्तों ने कुल 1 करोड़ 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य की स्वर्ण भेंट चढ़ाकर सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. इनमें सबसे अधिक चर्चा आंध्र प्रदेश के साईं भक्त मल्लादी श्रीनिवास राव की हो रही है, जिन्होंने करीब 1 करोड़ 3 लाख रुपये मूल्य का सोने का मुकुट साईं बाबा को समर्पित किया.

कौन हैं मल्लादी श्रीनिवास राव?

आंध्र प्रदेश के नेल्लोर निवासी मल्लादी श्रीनिवास राव लंबे समय से साईं बाबा के अनन्य भक्त माने जाते हैं. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उन्होंने 629 से 642 ग्राम वजन का विशेष स्वर्ण मुकुट मंदिर में गुरुदक्षिणा के रूप में भेंट किया. इस मुकुट पर ‘ॐ’ का प्रतीक, नवग्रह और नवरत्नों की सुंदर आकृतियां उकेरी गई हैं. इसकी अनुमानित कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है.

राव का कहना है कि उन्होंने यह मुकुट इस विश्वास के साथ बनवाया कि साईं बाबा स्वयं नवग्रहों का स्वरूप हैं. उनके अनुसार साईं बाबा में भगवान विष्णु, भगवान शिव, भगवान ब्रह्मा, भगवान दत्तात्रेय और मां शक्ति सहित कई दिव्य स्वरूपों का समावेश है. उन्होंने कहा कि बाबा की कृपा से उन्हें सेवा और दान का अवसर मिला, इसलिए उन्होंने यह विशेष भेंट अर्पित की.

यह भी पढ़ें: वायरल हुई बहू की अनोखी कावड़: 90 साल की सास को कंधों पर उठाकर हरिद्वार से ला रही जल

अन्य भक्तों ने भी की स्वर्ण गुरुदक्षिणा

गुरु पूर्णिमा के पहले दिन मध्य प्रदेश के जबलपुर निवासी सेवानिवृत्त सैनिक ओमप्रकाश शर्मा ने लगभग 60 ग्राम वजन का सोने का मुकुट भेंट किया, जिसकी कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई. वहीं गुजरात के बड़ौदा निवासी साईं भक्त विजय नाइक ने 51-51 ग्राम वजन के दो स्वर्ण ‘ॐ’ चिह्न अर्पित किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 9 लाख रुपये है.

शिरडी में हर वर्ष एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु साईं बाबा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं. गुरु पूर्णिमा का पर्व यहां सबसे प्रमुख धार्मिक आयोजनों में गिना जाता है, जहां भक्त अपनी श्रद्धा और आस्था के अनुसार गुरुदक्षिणा अर्पित करते हैं. इस वर्ष भी पहले ही दिन करोड़ों रुपये की स्वर्ण भेंट ने श्रद्धालुओं की गहरी आस्था को एक बार फिर उजागर कर दिया.

भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read