Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

तुलसी के ये दिव्य उपाय आपको रातोंरात बना देगा धनवान

Vastu Tips: व्यापार में नुकसान होने की स्थिति में गणेश जी के चरणों में रखे हुए तुलसी के पत्ते को लेकर सफेद या लाल कपड़े में बांध लें.

Tulsi

प्रतीकात्मक तस्वीर

वास्तु टिप्स- तुलसी का हिन्दू धर्म में तुलसी विशेष महत्त्व है. रविवार को छोड़कर हर दिन तुलसी की पूजा की जाती है और उन्हें जल अर्पित किया जाता है. हिन्दू धर्म में तुलसी की पूजा का खास और विशेष महत्त्व है. तुलसी की पूजा रविवार को छोड़कर हर दिन की जाती है और उन्हें जल अर्पित किया जाता है. बहुत से लोग लक्ष्मी-विष्णु मंदिर में जाकर तुलसी का पत्ता लेकर या चरणामृत लेकर ही भोजन करते हैं.

हिंदू धर्म में तुलसी का जितना महत्त्व धार्मिक रूप से है, उतना ही तुलसी का वैज्ञानिक रूप से भी महत्व है. हाल ही में कोरोना संक्रमण में आयुर्वेद ने भी तुलसी के पत्ते से बना काढ़ा लेने की सलाह दी थी. तुलसी का पौधा 24 घंटे ऑक्सीजन देता है. इसकी पत्ती का नित्य सेवन करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद बताया गया है.

धार्मिक कार्यों में इस्तेमाल होने के साथ ही तुलसी के कई औषधीय गुण भी होते हैं. धार्मिक मान्यता है कि जिस घर में तुलसी के पौधा होता है, उस घर में नकारात्मक उर्जा नहीं होती है. मान्यता है कि तुलसी पत्र के बिना भगवान विष्णु की पूजा अधूरी होती है. बिना तुलसी के श्रीहरि को भोग भी नहीं लगता है. कहा जाता है कि तुलसी के पौधे को घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि बढ़ती है. मान्यता है कि तुलसी के ये उपाय करने से जीवन में खुशहाली आती है और हर मनोकामना पूरी होती है.

मान्यता है कि घर में तुलसी का पौधा लगाकर नियमित रूप से उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. रोजाना सुबह शाम तुलसी के पौधे के नीचे दिया जलाना बेहद शुभ माना गया है. इसके अलावा तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल पूजा में भी किया जाता है.

तुलसी के उपाय

अच्छी कमाई होने के बावजूद पैसे नहीं रुकते हैं, तो विष्णु जी के चरणों में रखी हुई तुलसी के पत्ते को अपने वॉलेट में रख लें. इसके बाद अनावश्यक धन खर्च रुक जाएगा और कभी पैसों की कमी नहीं आएगी. मान-सम्मान पाने के लिए तुलसी की जड़ को पीले कपड़े में लपेटकर दाहिनी भुजा पर बांध लें. लेकिन यह कार्य सिर्फ पुष्य नक्षत्र के दिन ही किया जा सकता है. तुलसी को लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है. देव-उठनी एकादशी पर सालिग्राम जी से इनका विवाह भी करवाया जाता है. तुलसी का पत्ता धन को अपनी और आकर्षित करता है, इसलिए इसे मां लक्ष्मी के मंत्रों से अभिमंत्रित करके घर की तिजोरी में रख दें. इससे घर में हमेशा धन की वृद्धि होगी.

व्यापार में नुकसान होने की स्थिति में गणेश जी के चरणों में रखे हुए तुलसी के पत्ते को लेकर सफेद या लाल कपड़े में बांध लें. इसे दुकान या व्यवसाय के कार्यालय के गेट पर सही से बांध दें. व्यापार में हो रहा नुकसान तुरंत फायदे में बदलने लगेगा. नित्य सुबह नहाने के बाद तुलसी को जल अर्पित करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. प्रेम संबंध या वैवाहिक जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के वृक्ष पर श्रृंगार का सामान चढ़ाएं और शाम को देसी घी का दीपक भी जलाएं.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital