Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Vashi Rajyog: अगस्त में बन रहा है दुर्लभ वाशी राजयोग, इन राशि वालों के आएंगे अच्छे दिन

Vashi Rajyog: अगस्त के महीने में 16 तारीख को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं बुध भी सिंह राशि में विराजमान हैं.

Rajyog

राजयोग

Vashi Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगस्त के महीने में बहुत ही खास माना जाने वाला वाशी राजयोग बनने जा रहा है. यह राजयोग करियर और नौकरी के लिहाज से बहुत ही उत्तम फलदायी बताया गया है. अगस्त के महीने में 16 तारीख को सूर्य कर्क राशि से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे. वहीं बुध भी सिंह राशि में विराजमान हैं. इस दौरान चंद्रमा जहां कर्क राशि में होंगे वहीं शुक्र सूर्य से 12वें घर में विराजमान रहेंगे. यह सारी ग्रह दशाएं मिलकर वाशी राजयोग का निर्माण करती हैं. इस राजयोग का कुछ राशियों को विशेष तौर पर लाभ मिलता दिख रहा है. आइए जानते हैं वे कौन सी राशिया हैं.

वृश्चिक राशि वालों के अच्छे दिन

वासी राजयोग का सकारात्मक प्रभाव वृश्चिक राशि वालों पर देखने को मिलेगा. 16 अगस्त के बाद से इनके जीवन में अच्छा खासा परिवर्तन देखने को मिलेगा. करियर में जहां यह तेजी से सफलता की सीढ़ियां चढ़ेगें वहीं इनकी आर्थिक स्थिति में भी काफी सुधार आएगा.

धनु राशि वालों की लगेगी लॉटरी

धनु राशि वालों के लिए यह राजयोग किसी लॉटरी से कम नहीं. इस समय काल में आप जो भी प्रयास करेंगे वह सफल रहेंगे. वहीं आप किसी रोमांचक यात्रा पर भी जा सकते हैं. भाग्य जहां आपके साथ रहेगा, वहीं स्वास्थ्य काफी बेहतर रहेगा. धन आगमन के नए स्त्रोत भी बनेगें.

मेष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में मिलेगी सफलता

मेष राशि वालों के लिए यह अवधि में शिक्षा के क्षेत्र में काफी लाभप्रद रहने वाली है. इन राशि वालों के इस दौरान विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं. वहीं इस दौरान धर्म कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बनी रहेगी. इसके अलावा तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी बेहतरीन रहने वाला है.

इसे भी पढ़ें: पीताम्बरा पीठ पर इंदिरा गांधी से लेकर अटल बिहारी बाजपेयी तक टेक चुके हैं मत्था, माना जाता है राज सत्ता की देवी

वहीं वाशी राजयोग के कारण सिंह और तुला राशि वालों को भी लाभ मिलता दिख रहा है. इस दौरान इन दोनों राशि वालों का आत्मविश्वास जहां बढ़ा रहेगा, वहीं आय में भी बढ़ोतरी होगी. इसके अलावा इनका पारिवारिक जीवन भी खुशहाल रहेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital