Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PM मोदी ने नामांकन के लिए आज का ही दिन क्यों चुना? जानिए क्या कहते हैं ग्रह-नक्षत्र और खास संयोग

PM Modi Nomination: अधिकांश लोग यह जानना चाहेंगे कि आखिर पीएम मोदी ने नामांकन के लिए 14 मई को ही क्यों चुना. इस तारीख से पीएम मोदी का क्या खास कनेक्शन है.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.

PM Modi Nomination: आज प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी संसदीय सीट से अपना नामांकन करने जा रहे हैं. इसके लिए वे वाराणसी पहुंच चुके हैं. जहां पहले काल भैरव के दर्शन करेंगे और फिर नामांकन पत्र भरेंगे. अधिकांश लोग यह जानना चाहेंगे कि आखिर पीएम मोदी ने नामांकन के लिए 14 मई को ही क्यों चुना. इस तारीख से पीएम मोदी का क्या खास कनेक्शन है. आइए आगे इस बारे में पंचांग के मुताबिक बनने वाले शुभ संयोग से जानते हैं. इसके अलावा यह भी जानते हैं कि पीएम मोदी की कुंडली के खास योग क्या कहते हैं.

गंगा सप्तमी का खास संयोग

पंचांग के अनुसार, आज गंगा सप्तमी है. सनातन धर्म में गंगा सप्तमी का खास धार्मिक और पौराणिक महत्व है. मान्यता है कि इस वैशाख शुक्ल सप्तमी को मां गंगा का पुनर्जन्म हुआ था. धर्म-शास्त्रों के जानकार बताते हैं कि इस दिन शुभ मुहूर्त में जो भी कार्य शुरू किया जाता है उसमें सफलता मिलती है.

पुष्य नक्षत्र और अभिजित मुहूर्त का दुर्लभ संयोग

आज पुष्य नक्षत्र और अभिजित मुहूर्त का भी खास संयोग बन रहा है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पुष्य नक्षत्र में किए गए काम दोष मुक्त होते हैं. वहीं, अभिजित मुहूर्त में किया गया काम शुभ फल देता है. अभिजित मुहूर्त आज 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक है. प्रधानमंत्री मोदी भी इसी बीच अपना नामांकन करेंगे. इसके अलावा आज मंगलवार का भी खास संयोग बन रहा है. इस दिन शुभ मुहूर्त और खास संयोग में किया गया काम सफलता दिलाने वाला कहा गया है.

पीएम मोदी की कुंडली में मंगल की महादशा

प्रधानमंत्री की कुंडली में मंगल की महादशा है जो कि 29 नवंबर 2028 तक रहने वाली है. ऐसे में इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को राजनीति में बहुत लाभ मिलेगा. पीएम मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना का दुनिया में सम्मान बढ़ेगा. इसके अलावा पीएम मोदी की कुंडली में रोचक और पंचमहापुरुष राजयोग के कारण उनकी छवि एक निडर नेता की होगी. जबकि, गुरु की अतर्दशा की वजह से दुनिया के तमाम कद्दावर नेता प्रधानमंत्री अपना नेता मानने लगेंगे. हालांकि, कुंडली के दशम भाव में शुक्र की वजह से चुनौतियां तो बहुत मिलेंगी, लेकिन बृहस्पति की वजह से पीएम मोदी इन सब पर विजय हासिल करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital