Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत के अंतरिम मुख्य कोच बने लक्ष्मण  

द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत के अंतरिम मुख्य कोच बने लक्ष्मण  

एशिया कप: भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बीसीसीआई ने एशिया कप में हेड कोच की जिम्मेदारी सौंपी है. टीम इंडिया के नियमित कोच राहुल द्रविड की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटीव पाए जाने के बाद टीम मैनजेमेंट ने अनुभवी वीवीएस लक्षमण को अंतरिम हेड कोच नियुक्त कर दिया है. लक्ष्मण 27 अगस्त से युएई में शुरु होने जा रहे एशिया कप टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम के साथ जुड़ जाएंगे. बात दें जिम्बाब्वे दौर पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में हेड कोच राहुल द्रविड की गैरमौजूदगी में भी वीवीएस को बतौर कोच टीम के साथ भेजा गया था.

टीम के साथ जुड़ चुके है वीवीएस लक्षमण

सोमवार को राहुल द्रविड को कोराना संक्रमित पाए जाने पर बीसीसीआई ने इस बात की जानकारी अपने ट्वीटर हैंडल से दी थी. जिसके 2 दिन बाद BCCI  ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया की पूर्व अनुभवी बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण को एशिया कप के लिए टीम के साथ अंतरिम कोच के तौर पर जोड़ा जा रहा है. बीसीसीआई ने बताया कि लक्ष्मण हरारे से उपकप्तान केएल राहुल, दीपक हुड्डा और आवेश  खान के साथ यात्रा कर दुबई में टीम के साथ जुड़ चुके है.

द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत के अंतरिम मुख्य कोच बने लक्ष्मण  

द्रविड कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद टीम से जुड़ेगे

द्रविड़ के कोरोना संक्रमित होने के बाद भारत के अंतरिम मुख्य कोच बने लक्ष्मण   

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड फिलहाल कोरोना संक्रमित होने के चलते एशिया कप में टीम के साथ नहीं जुड़ रहे है. टीम इंडिया 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ महामुकाबले के लिए मैदान में उतरेगी. जिससे पहले हेड कोच राहुल द्रविड को टीम के साथ जुड़ना था. लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते उन्हे अभी रिकवरी में थोड़ा समय लगेगा. हालांकि एक बार उनकी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन्हे मंजूरी दे देगी और वो जल्द ही टीम को ज्वॉइन कर लेंगे.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital