Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जयपुर की अचीवर्स पोलो टीम ने रचा इतिहास, इस सीजन 24 में से जीते 18 टूर्नामेंट्स

भारतीय पोलो इतिहास में किसी अन्य टीम ने इससे पहले लगातार पांच वर्षों तक इस तरह की सफलता नहीं हासिल की थी.

IPA Polo

ट्रॉफी के साथ अचीवर्स

जयपुर की अचीवर्स पोलो टीम ने इंडियन पोलो एसोसिएशन पोलो कैलेंडर 2022-23 में अब तक खेले गए 24 टूर्नामेंट्स में 18 टूर्नामेंट जीतकर इस सीजन में इतिहास रच दिया है. साल 2018, 2019, 2020, 2021 और अब 2022-23 में जीत हासिल करने के बाद अचीवर्स टीम भारतीय पोलो इतिहास में लगातार पांच वर्षों तक इंडियन ओपन नेशनल चैंपियनशिप जीतने वाली एकमात्र टीम बन गई है.

भारतीय पोलो इतिहास में किसी अन्य टीम ने इससे पहले लगातार पांच वर्षों तक इस तरह की सफलता नहीं हासिल की थी. वास्तव में, इस साल अचीवर्स ने पिछले सीजन के अपने ही रिकॉर्ड में सुधार किया है. एक अन्य टीम जो प्रदर्शन और नतीजों के मामले में इस टीम के करीब नजर आती है, वह जयपुर टाइगर्स है, जिसने 1932-33 के पोलो सीजन में जयपुर के स्वर्गीय महाराजा सवाई मान सिंह द्वितीय के नेतृत्व में भारत और विदेश में अधिकांश प्रमुख पोलो टूर्नामेंट्स में जीत हासिल की थी.

टीम ने कई टूर्नामेंट्स जीते

टीम ने इस सीजन में खेले गए सभी तीन ओपन टूर्नामेंट इंडियन ओपन नेशनल चैंपियनशिप, नॉर्दर्न इंडिया ओपन चैंपियनशिप और जयपुर ओपन चैंपियनशिप जीता और साथ ही दिल्ली, जयपुर, जोधपुर और मुंबई में अधिकांश प्रमुख टूर्नामेंट में जीत हासिल की. इंडियन ओपन चैंपियनशिप पोलो की नेशनल चैंपियनशिप है और इसे जीतने का सपना हर भारतीय पोलो प्लेयर देखता है.

अचीवर्स पोलो टीम के को-ओनर और प्रमोटर दिल्ली से पारूल राय और जयपुर से विक्रम राठौड़ हैं. टीम ने दिल्ली में आयोजित आठ में से सात टूर्नामेंट जीते, मुंबई और जोधपुर में आयोजित सभी तीन टूर्नामेंट जीते, जयपुर में इंडियन पोलो एसोसिएशन कैलेंडर सीज़न के हिस्से के रूप में आयोजित दस में से पांच टूर्नामेंट जीते. यह छह महीने तक चलता है और जिसमें चौबीस टूर्नामेंट खेले जाते हैं. अचीवर्स टीम पूरे भारत में आयोजित छह हाई गोल टूर्नामेंट में से पांच में जीत दर्ज करने में कामयाब रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital