Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर देशभर में विरोध की लहर है. दुबई में रविवार रात 8 बजे होने वाले इस हाई-वोल्टेज मैच पर पहलगाम आतंकी हमले में अपनों को खो चुके परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा है.
शहीद शुभम द्विवेदी का पत्नी ने कया कहा?
शहीद शुभम द्विवेदी की पत्नी ऐशान्या द्विवेदी ने भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
“इस मैच के बाद पाकिस्तान को पैसा मिलेगा वो फिर से खड़ा होगा, फिर से मजबूत होगा. ऑपरेशन सिंदूर में जो जगहें तबाह हुई थीं उन्हें फिर से बनाया जाएगा.”
उन्होंने साफ कहा कि यह मैच उन 26 शहीदों के परिवारों के लिए एक तमाचा होगा.
BCCI पर भी जताई नाराजगी
ऐशान्या ने बीसीसीआई पर भी नाराजगी जताई. उनका कहना है,
“अगर हम वाकई बदलाव चाहते थे तो हमें एशिया कप में हिस्सा ही नहीं लेना चाहिए था. बीसीसीआई (BCCI) और हमारे क्रिकेटर देश की भावनाओं को समझ ही नहीं रहे.”
उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें बीसीसीआई से कोई उम्मीद नहीं है कि वो मैच के दौरान पहलगाम हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजलि देगा.
पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं-ऐशान्या
उनका दर्द यहीं नहीं रुका. उन्होंने कहा,
“जनता तो समझ रही है कि पाकिस्तान से मैच नहीं होना चाहिए लेकिन बीसीसीआई को ये बात समझ नहीं आ रही. पाकिस्तान सुधरने वाला नहीं है, वो फिर से आतंक करेगा.”
इसे भी पढ़े-Aisa Cup 2025: पहलगाम हमले के पीड़ितों का दर्द, भारत-पाक मैच पर उठे सवाल
ऐशान्या की बातों ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि क्या खेल के नाम पर हम उन जख्मों को नजरअंदाज कर रहे हैं जो आतंकवाद ने दिए हैं? देश की भावनाएं गरम हैं, लेकिन मैदान में बल्ला और गेंद चलने को तैयार हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.




