Bharat Express DD Free Dish

Asia Cup: बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को जीत के लिए दिया 155 रन का लक्ष्य

एशिया कप 2025 के मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 154 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज तंजीद हसन की आक्रामक पारी के बावजूद बांग्लादेश अनुमानित स्कोर से पीछे रही.

एशिया कप 2025 में शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे अहम मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए हैं. बांग्लादेश को सलामी बल्लेबाजों सैफ हसन और तंजीद हसन ने मजबूत शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 6.4 ओवर में 63 रन जोड़े. इस स्कोर पर सैफ हसन 28 गेंद पर 30 रन बनाकर आउट हुए. तंजीद हसन ने आक्रामक बल्लेबाजी की और 31 गेंद पर 3 छक्के और 4 चौके की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए. तंजीद हसन के अलावा बांग्लादेश का कोई भी दूसरा बल्लेबाज तंजीद की तरह बड़ी आक्रामक पारी नहीं खेल पाया.

 पहले मुकाबले की सफलता ने बढ़ाई आत्मविश्वास

यही वजह रही कि अच्छी शुरुआत के बावजूद बांग्लादेश अनुमानित स्कोर से कम से 20-25 रन पीछे रही. कप्तान लिटन दास 11 गेंद पर 9, शमीम हुसैन 11 गेंद पर 11 और तौहीद ह्रदोय 20 गेंद पर 26 रन बनाकर आउट हुए. जाकेर अली और नुरूल हसन ने नाबाद 12-12 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए कप्तान राशिद खान ने शानदार गेंदबाजी की और 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिए. नूर अहमद ने भी 4 ओवर में 23 रन देकर 2 विकेट लिए. उमजरई ने 1 विकेट लिए. बांग्लादेश के लिए इस मैच में जीत हासिल करना बेहद अहम है.

बांग्लादेश लीग स्टेज के दो मैच खेल चुका है. हांगकांग के खिलाफ बांग्लादेश जीती थी, लेकिन श्रीलंका के खिलाफ पिछले मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था. अगर बांग्लादेश अफगानिस्तान के खिलाफ ये मुकाबला हारती है, तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. वहीं, अफगानिस्तान जीत के साथ सुपर 4 का टिकट कटा लेगी. अफगानिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में हांगकांग के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की थी. उसके पास श्रीलंका के खिलाफ एक और लीग मैच भी है.

ये भी पढ़े: हार्दिक पंड्या की नई गर्लफ्रेंड को लेकर चर्चा तेज, रिश्ते की अफवाहों ने सोशल मीडिया पर मचाया धमाल

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read