खेल

David Warner के टेस्ट करियर का अंत, विदाई भाषण में युवाओं को दी बेहतरीन नसीहत

David Warner Last Test: ऑस्ट्रेलिया ने तीसरे टेस्ट मैच में शनिवार को पाकिस्तान टीम को 8 विकेट से हराकर 3-0 से सीरीज को अपना नाम कर लिया. इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर के टेस्ट करियर का अंत हो गया. अपने आखिरी टेस्ट मैच में वॉर्नर ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरी पारी में अर्धशतक जमाया. अपने आखिरी टेस्ट पारी के बाद डेविड वॉर्नर काफी इमोशनल नजर आए. वॉर्नर ने अपने विदाई स्पीच में बताया कि लोग उन्हें एक्साइटिंग और एंटरनेनिंग के रूप में याद रखें.

वॉर्नर ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

टेस्ट क्रिकेट से विदाई के मौके पर जब उनसे सवाल किया गया कि आपको दुनिया कैसे याद करे. इसके जवाब में डेविड वॉर्नर ने कहा कि, वो चाहेंगे कि दुनिया उन्हें एक मनोरंजन के तौर पर याद रखें. उन्होंने आगे कहा कि वो उम्मीद करते हैं कि वह जिस तरह की क्रिकेट खेले वह लोगों के चेहरे पर मुस्कान लेकर आएगी. युवा उनका अनुसरण कर सकते हैं. उन्होंने आगे कहा कि जितना हो सके लाल गेंद क्रिकेट खेलने के लिए कड़ी मेहनत करें. यह काफी एंटरटेनिंग भी है.

ऑस्ट्रेलिया के लिए पिछला दो साल शानदार

डेविड वॉर्नर ने पिछले दो साल को ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार करार दिया. उन्होंने कहा कि यह एक सपने के सच होने जैसा है. हमारी टीम ने 3-0 से सीरीज जीती है. टीम के लिए पिछले 18 से 24 महीने का सफर काफी शानदार रहे हैं. हमने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती है, उसके बाद एशेज सीरीज ड्रॉ कराई. इसके बाद हमने आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 जीता. मुझे यहां पर शानदार क्रिकेटरों के साथ होने पर काफी गर्व है.

ये भी पढ़ें- Ambati Rayudu ने राजनीति से लिया यू-टर्न, 10 दिन के भीतर बदला फैसला

डेविड वॉर्नर का टेस्ट करियर

बता दें कि डेविड वॉर्नर ने 112 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 8786 रन दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 26 शतक और तीन अर्धशतक बनाए हैं. वहीं उनके नाम तीन दोहरा शतक भी दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वाधिक स्कोर 335 रन है.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

26 minutes ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

45 minutes ago

खेत में बिछे करंट वाले तार बने मौत का जाल, 3 लोगों की मौत; एक गंभीर

Sitamarhi Electric Shock Accident: बिहार के सीतामढ़ी में जंगली सूअरों से फसल बचाने के लिए…

47 minutes ago

सड़क किनारे कान पकड़कर खड़े रहे युवक, जानिए रात 1 बजे झारखाली की सड़क पर क्या हुआ बवाल?

West Bengal News: पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में झारखाली कोस्टल पुलिस ने…

54 minutes ago

43वीं मंजिल, बुक किया कमरा और फिर लगाई छलांग… नोएडा के सुपरनोवा में युवक की मौत; देखें VIDEO

Noida Supernova Society Suicide: नोएडा सेक्टर-94 की सुपरनोवा सोसाइटी में 43वीं मंजिल से छलांग लगाकर…

54 minutes ago

साइकिल के पंचर से JCB के टायर तक, नैनीताल की ‘टायर डॉक्टर’ की कहानी

Female Mechanic Kamla Negi: उत्तराखंड के नैनीताल में कमला नेगी साइकिल से लेकर JCB तक…

1 hour ago