देश

Madhya Pradesh: बालिका गृह से 26 लड़कियों के गायब होने से मचा हड़कंप, अवैध रूप से चल रहा था चिल्ड्रन होम, दर्ज हुई FIR

MP News: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से बच्चियों के गायब होने का मामला सामने आया है. यह सभी बच्चियां भोपाल में बिना अनुमित के चल रहे बालिका गृह में रहे रही थीं. यह चिल्ड्रेन होम परवालिया थाना क्षेत्र में चल रहा था. मामले सामने आने पर पुलिस ने इस मामले में एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है. वहीं इस मामले में राष्ट्रीय बाल आयोग ने भी संज्ञान लिया है. राष्ट्रीय बाल आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने इस घटना पर प्रदेश की चीफ सेक्रेटरी वीरा राणा को पत्र लिखा है. जानकारी के मुताबिक यह बालिका गृह अवैध तरीके चल रहा था.

बालिका गृह से गायब होने वाली यह सभी बच्चियां मध्य प्रदेश के सीहोर, रायसेन, छिंदवाड़ा, बालाघाट और गुजरात, झारखंड और राजस्थान की रहने वाली थीं. पुलिस ने इस मामले में अब जांच शुरू कर दी हैं.

रजिस्टर में 68 बच्चियों की एंट्री मिली

बच्चियों के गायब होने की जानकारी प्रियंक कानूनगो के औचक निरीक्षण के दौरान सामने आई. जब वह वहां पहुंचे तो उन्होंने बालिक गृह में रजिस्टर चेक किया. इस दौरान वहां 68 बच्चियों की एंट्री मिली, लेकिन उसमें से 26 बच्चियां गायब थीं. इसके बाद उन्होंने बालिका गृह के संचालक अनिल मैथ्यू से बच्चियों के गायब होने के बारे में पूछताछ की तो वह इसका सही जवाब नहीं दे पाए. फिर मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गई और मुख्य सचिव को पत्र के माध्यम से 7 दिनों में इसकी रिपोर्ट मांगी है. वहीं पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, बालिकाओं के लिए संचालित इस चिल्ड्रेन होम में कई अनियमितताएं पाई गई हैं.

यह भी पढ़ें- Ayodhya Survey: अयोध्या पर हो रही सियासत पर Bharat Express का सबसे बड़ा सर्वे, जनता से पूछे ये सवाल

शिवराज सिंह ने की जांच की मांग

वहीं इस मामले पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने जांच की मांग की है. उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भोपाल के परवलिया थाना क्षेत्र में बिना अनुमति संचालित बालगृह से 26 बालिकाओं के गायब होने का मामला मेरे संज्ञान में आया है. मामले की गंभीरता तथा संवेदनशीलता को देखते हुए सरकार से संज्ञान लेने एवं त्वरित कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

1 minute ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

6 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago