खेल

Australian Open: हैमस्ट्रिंग की परेशानी से जूझ रहे नोवाक जोकोविच ने बताया, अगले मैच में खेलेंगे या नहीं

Australian Open: दुनिया के टॉप टेनिस प्लेयर सर्बिया के नोवाक जोकोविच (Novak Djokovic) अपने हैमस्ट्रिंग की परेशानी की वजह से चिंतित हैं. नोवाक जोकोविच के सामने आने वाले मैचों में इंजरी के बावजूद बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव है. जोकोविच ने अपने पिछले मैच में एंज़ो कुआकौड को हराया था. मैच के दौरान उन्हें चोट से परेशान देखा गया था. जीत के बाद जोकोविच ने कहा, हैमस्ट्रिंग उनके लिए चिंता का विषय है, लेकिन इसके साथ ही उन्हें टूर्नामेंट में आगे जाना है. टेनिस स्टार ने कहा कि, ‘मुझे परिस्थितियों को स्वीकार करना होगा और अपनी टीम के साथ खुद को समायोजित करने की कोशिश करनी होगी. मेरी फिजियो और मेडिकल टीम हर संभव कोशिश कर रही है ताकि मैं हर मैच में खेल सकूं.’

खेलने का विकल्प चुना

सर्बियाई स्टार ने रॉड लेवर एरिना में खेले गए अपने पिछले मुकाबले में फ्रांस के एंज़ो कुआकौड को 6-1, 6-7 (5-7), 6-2, 6-0 से हराया था. उनका अगला मुकाबला रॉड लेवर एरिना में ही 21 जनवरी को राउंड 3 मैच में 27वीं वरीयता प्राप्त ग्रिगोर दिमित्रोव से है. ग्रिगोर दिमित्रोव के साथ होने वाले मैच को लेकर जोकोविच ने कहा कि, इंजरी की समस्या को देखते हुए उनके पास दो विकल्प है. पहला, मैच से बाहर होना और दूसरा दिमित्रोव के खिलाफ मजबूती से उतरना. मैंने दूसरा विकल्प चुना है.

इतिहास के दूसरे सफल खिलाड़ी

बता दें कि नोवाक जोकोविच 2019 से ही ऑस्ट्रेलियन ओपन में अजेय हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार 23 मैच जीते हैं. 9 बार ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब जीतने वाले जोकोविच ने अपने करियर में अबतक कुल 21 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. 9 ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब के अलावा उनके खाते में 2 फ्रेंच ओपन, 7 विंबलडन और 3 अमेरिकन ओपन खिताब हैं. राफेल नडाल (22 ग्रैंड स्लेम) के बाद जोकोविच टेनिस इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम जीतने वाले खिलाड़ी हैं.

पिछले वर्ष खेलने की नहीं मिली इजाजत

नोवाक जोकोविच को पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया ओपन में खेलने के लिए इजाजत नहीं दी गई थी. इसकी वजह थी जोकोविच द्वारा कोरोना वैक्सिन न लगवाना. जोकोविच ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने के लिए ऑस्ट्रेलिया पहुंचे जरुर थे लेकिन चुकी उन्होंने वैक्सिन नहीं ली थी इस वजह से लंबे जद्दोजहद के बाद उन्हें एयरपोर्ट से डिपोर्ट कर दिया गया था.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

लसोड़ा… नाम तो सुना होगा! सेहत के लिए फायदे भी जानें, थाली का स्वाद और बीमारियों की छुट्टी

Lasoda Health Benefits: लसोड़ा (Indian Cherry) न सिर्फ अचार और सब्जी के लिए मशहूर है,…

3 minutes ago

‘भारत तुम्हारे साथ है, नरेंद्र’:पीएम मोदी ने स्वामी चिन्मयानंद के होलोग्राफिक अवतार से किया संवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में चिन्मय अमृत महोत्सव सम्मेलन के दौरान स्वामी चिन्मयानंद…

4 minutes ago

सपा-कांग्रेस सीट शेयरिंग का खाका तैयार, समझिए 172 सीटों का ABCD फार्मूला

UP Assembly Election: सपा-कांग्रेस गठबंधन में सीट शेयरिंग पर मंथन शुरू हो गया है. कांग्रेस…

38 minutes ago

ऑयल इंडिया ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन में की प्राकृतिक गैस की बंपर खोज

सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल इंडिया लिमिटेड (OIL) ने कृष्णा-गोदावरी बेसिन के उथले पानी वाले…

1 hour ago

‘चिन्मय मिशन सिर्फ संस्था नहीं, एक विचार है’, पीएम मोदी ने किया चिन्मय अमृत महोत्सव का उद्घाटन

Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…

1 hour ago

‘सादगी और सत्यनिष्ठा की मिसाल…’ पूर्व उपराष्ट्रपति भैरों सिंह शेखावत की जयंती पर अमित शाह ने किया नमन

Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…

2 hours ago