Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Team India: तैयारी वर्ल्ड कप की… अगले साल इन तीन दिग्गज टीमों की मेजबानी करेगा भारत, BCCI ने किया शेड्यूल का ऐलान

Mastercard home series: टीम इंडिया अगले साल श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करने जा रही है.

Team India

Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter

BCCI announces schedule for Mastercard home series: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी मास्टरकार्ड घरेलू सीरीज के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. भारत का 2022-23 अंतरराष्ट्रीय घरेलू सत्र जनवरी में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 और तीन मैचों की वनडे सीरीज के साथ शुरू होगा. इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. ये मुकाबला हैदराबाद, रायपुर और इंदौर में खेला जाएगा. 21 जनवरी को होने वाला दूसरा वनडे रायपुर शहर के लिए एक महत्वपूर्ण वनडे मैच होगा क्योंकि वे अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मैच की मेजबानी करेंगे. बता दें, टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेगी. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 9 फरवरी से नागपुर में शुरू होगा. इसके बाद टीम इंडिया अगले तीन टेस्ट मैच दिल्ली, धर्मशाला और अहमदाबाद में खेलेगी. यह बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी सीजन भी होगा जो 4 मैचों की टेस्ट सीरीज होगी.

भारत को 78 दिन में- 9 वनडे, 6 टी-20 और 4 टेस्ट खेलने

ये सभी मैच अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत की मेजबानी में वनडे वर्ल्ड कप 2023 की तैयारियों के लिहाज से अहम हैं. इसके अनुसार, भारत को अगले साल घर में 9 वनडे, 6 टी-20 और 4 टेस्ट खेलने हैं. ये सभी मुकाबले 78 दिनों के अंदर खेले जाएंगे. खास बात ये है कि टीम इंडिया तीनों देशों से 3-3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. अगर टीम इंडिया का प्रदर्शन इन मुकाबलों में बेहतर रहा तो वर्ल्ड कप का सफर भारत के लिए शानदार हो सकता है.

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: ‘क्रिप्टोस से भी तेज गिर रही है अपनी परफॉर्मेंस यार’, बांग्लादेश से मिली शर्मनाक हार के बाद मचा बवाल

श्रीलंका का भारत दौरा, 2022-23

पहला टी20 मैच मुंबई, 3 जनवरी

5 जनवरी को पुणे में दूसरा टी20 मैच खेला जाएगा

7 जनवरी को तीसरा टी20 राजकोट में खेला जाएगा

मंगलवार 10 जनवरी, पहला वनडे गुवाहाटी

गुरुवार 12 जनवरी,  दूसरा वनडे कोलकाता

न्यूजीलैंड का भारत दौरा, 2022-23

बुधवार 18 जनवरी, पहला वनडे हैदराबाद

शनिवार 21 जनवरी, दूसरा वनडे रायपुर

मंगलवार 24 जनवरी, तीसरा वनडे इंदौर

शुक्रवार 27 जनवरी, पहला टी20 रांची

रविवार 29 जनवरी, दूसरा टी20 लखनऊ

बुधवार 1 फरवरी, तीसरा टी20 अहमदाबाद

ऑस्ट्रेलिया का भारत दौरा, 2022-23 – टेस्ट सीरीज

19 – 13 फरवरी, पहला टेस्ट नागपुर

17 – 21 फरवरी, दूसरा टेस्ट दिल्ली

3 – 5 मार्च, तीसार टेस्ट धर्मशाला

9 – 13 मार्च, चौथा टेस्ट अहमदाबाद

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital