Bharat Express DD Free Dish

T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद BCCI का बड़ा धमाका: दिल्ली में सजेगा ‘NAMAN’ अवॉर्ड्स का मंच, इन 5 विश्व विजेता टीमों का होगा सम्मान!

भारतीय क्रिकेट के स्वर्णिम काल का जश्न मनाने के लिए BCCI तैयार है. दिल्ली में आयोजित होने वाले ‘नमन’ समारोह में मेंस, वुमेंस और अंडर-19 वर्ल्ड चैंपियन टीमों पर इनामों की बारिश होगी. IPL 2026 से ठीक पहले सितारों का यह मेला क्रिकेट फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है.

BCCI, NAMAN Awards 2026, Cricket

BCCI NAMAN Awards 2026: भारतीय क्रिकेट के लिए पिछला कुछ समय किसी सुनहरे सपने से कम नहीं रहा है. हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर जो इतिहास रचा है, उसका खुमार अभी देश के सिर चढ़कर बोल रहा है. जीत की इसी गूंज के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने एक ऐसा ऐलान किया है, जिसने फैंस और खिलाड़ियों का उत्साह दोगुना कर दिया है.

BCCI आगामी रविवार, 15 मार्च को देश की राजधानी नई दिल्ली में अपने सालाना अवॉर्ड सेरेमनी ‘NAMAN’ का आयोजन करने जा रहा है. यह कोई साधारण कार्यक्रम नहीं होने वाला, बल्कि यह भारतीय क्रिकेट की उस बादशाहत का जश्न होगा जो पिछले दो सालों में दुनिया ने देखी है.

दिल्ली में जुटेगा सितारों का मेला

बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने इस भव्य आयोजन की पुष्टि करते हुए बताया कि इस समारोह में उन 5 भारतीय टीमों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने अलग-अलग स्तर पर ICC ट्रॉफी जीतकर तिरंगे का मान बढ़ाया है. इसमें सिर्फ पुरुष सीनियर टीम ही नहीं, बल्कि हमारी महिला ब्रिगेड और जूनियर (अंडर-19) चैम्पियंस को भी उनके शानदार प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया जाएगा.

इन 5 वर्ल्ड चैंपियन टीमों पर होगी इनामों की बारिश

इस समारोह की सबसे खास बात यह है कि इसमें साल 2024 से लेकर 2026 तक की सभी बड़ी जीतों को एक साथ सेलिब्रेट किया जाएगा. जिन टीमों को ‘नमन’ समारोह में सम्मान मिलेगा, उनमें शामिल हैं:

2024 टी20 वर्ल्ड कप विजेता (मेंस)

2025 महिला वर्ल्ड कप विजेता

अंडर-19 महिला वर्ल्ड कप विजेता

अंडर-19 मेंस वर्ल्ड कप विजेता

2026 टी20 वर्ल्ड कप विजेता (सूर्यकुमार यादव की सेना)

इतना ही नहीं, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में परचम लहराने वाली टीम को भी इस खास शाम का हिस्सा बनने के लिए न्योता भेजा गया है. कार्यक्रम में सिर्फ खिलाड़ी ही नहीं, बल्कि पर्दे के पीछे रहकर रणनीति बनाने वाले कोच और सपोर्ट स्टाफ को भी खास तौर पर सम्मानित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- 11 साल, 4 वर्ल्ड कप फाइनल और हर बार हार… न्यूजीलैंड का टूटा सपना, 2026 में भी नहीं बदल सकी किस्मत; पढ़ें पूरी दास्तां

दिग्गज और युवा सितारे एक साथ

इस शाम को यादगार बनाने के लिए रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ-साथ हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम भी मौजूद रहेगी. वहीं, भविष्य के सितारे आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी जैसे अंडर-19 खिलाड़ी भी सीनियर दिग्गजों के साथ कंधे से कंधा मिलाते नजर आएंगे. शेफाली वर्मा की अगुवाई वाली अंडर-19 महिला टीम की मौजूदगी इस आयोजन की चमक और बढ़ा देगी.

आईपीएल से पहले ‘लास्ट पार्टी’

रिपोर्ट्स की मानें तो यह ग्रैंड इवेंट दिल्ली एयरपोर्ट के पास ही एक लग्जरी फाइव स्टार होटल में रखा गया है. इसके पीछे की वजह काफी व्यावहारिक है. दरअसल, आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने की उम्मीद है. ऐसे में खिलाड़ी इस जश्न को मनाकर सीधे दिल्ली से ही अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी और कैंप के साथ जुड़ सकेंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read