खेल

Rishabh Pant Health Update: ऋषभ पंत के एक्सीडेंट पर BCCI का पहला बयान, सामने आई बड़ी जानकारी

BCCI Update on Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा, क्रिकेटर ऋषभ पंत, जो शुक्रवार की सुबह एक कार दुर्घटना का शिकार बन गए. बीसीसीआई ने उनके हेल्थ अपडेट देते हुए जानकारी दी. बताया गया है कि उनके माथे पर दो कट लगे हैं, उनके दाहिने घुटने में लिगामेंट फट गया है. बयान में ये भी बताया गया है कि पंत को अपनी दाहिनी कलाई, टखने, पैर के अंगूठे में भी चोट लगी है और उनकी पीठ पर चोट लगी है. हालांकि, अच्छी खबर ये है कि ऋषभ की हालत स्थिर है, और उन्हें मैक्स अस्पताल देहरादून में रेफर कर दिया गया था. जहां उनकी चोटों की जांच की जाएगी और उनके आगे के उपचार के लिए एमआरआई स्कैन किया जाएगा.

ये भी पढ़ें: Rishabh Pant accident: पंत के लिए लगा दुआओं का तांता, खतरे से बाहर हैं ऋषभ, अस्पताल के डॉक्टरों ने दिया बयान

बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने दी जानकारी

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह ने विकेटकीपर ऋषभ पंत पर अपडेट देते हुए कहा कि वह स्थिर हैं और उनके स्कैन हो रहे हैं. पंत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए हैं.

सड़क दुर्घटना में ऋषभ पंत बुरी तरह घायल

शुक्रवार सुबह 25 वर्षीय पंत की कार दिल्ली-देहरादून राजमार्ग पर सड़क डिवाइडर से टकरा गयी और उसमें आग लग गयी. उन्हें देहरादून में मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. पंत रूड़की में अपने घर लौट रहे थे.

शाह ने ट्वीट किया,  मेरी प्रार्थनाएं पंत के साथ हैं जो अपनी चोट से उबरने के लिए संघर्ष कर रहे हैं. मैंने उनके परिवार और उनका इलाज कर रहे डाक्टरों से बात की है. ऋषभ स्थिर हैं और स्कैन से गुजर रहे हैं. हम उन पर नजदीकी नजर रखे हुए हैं और उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध कराएंगे.

डीडीसीए का बयान

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अध्यक्ष रोहन जेटली ने कहा, “हम अस्पताल के संपर्क में हैं और उन्होंने बताया है कि ऋषभ की प्रगति अच्छी चल रही है. हम उनके परिवार को सभी जरूरी मदद उपलब्ध कराएंगे. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

पूर्व भारतीय क्रिकेटर और राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष वीवीएस लक्ष्मण ने ट्वीट कर कहा, “शुक्र है कि वह खतरे से बाहर हैं. हम उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हैं.

पंत की आईपीएल टीम दिल्ली कैपिटल्स के प्रमुख कोच रिकी पोंटिंग ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की. पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंदर सहवाग ने कहा, “बहुत जल्दी स्वस्थ हो जाओ.”भारतीय ओपनर अभिनव मुकुंद और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है जबकि अफगानिस्तान के टी20 कप्तान राशिद खान ने पंत के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

दौड़ रहा है गंगा एक्सप्रेसवे! उन्नाव के एक रैंप को छोड़ कहीं जलभराव नहीं, प्रोजेक्ट मैनेजर ने दी जानकारी

देश भर में जारी भारी और असामान्य मानसूनी बारिश के बीच गंगा एक्सप्रेसवे पूरी तरह…

24 minutes ago

India’s First LNG Train Launch: अमित शाह दिखाएंगे हरी झंडी, जानिए क्या है इस डुअल-फ्यूल ट्रेन की खासियत

India First LNG Train: हाइड्रोजन के बाद अब भारतीय रेलवे देश की पहली LNG-डीजल ट्रेन…

1 hour ago

सबक नहीं सीखा क्या… UNGA के मंच से रूस ने जर्मनी को क्यों याद दिलाया दूसरा विश्व युद्ध?

Russia Germany Clash: संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में रूस और जर्मनी आमने-सामने आ गए हैं.…

2 hours ago

UP से लेकर छत्तीसगढ़ और बिहार तक…14 राज्यों में मचा हाहाकार, क्या है ये राक्षसी ‘Cyclone Arnab’?

Cyclone Arnab Kya Hai: बंगाल की खाड़ी से उठे मौसमी सिस्टम ‘अर्नब’ के असर से…

2 hours ago

UPSC Recruitment 2026: केंद्र सरकार में अफसर बनने का बड़ा मौका, 13 स्पेशलिस्ट पदों पर निकली भर्ती

UPSC Recruitment 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने केंद्र सरकार और दिल्ली प्रशासन में…

2 hours ago

UN में वीटो पावर दिलाने उतरे पुतिन! रूस ने ठोकी भारत की दावेदारी, क्यों कांप उठा PAk?

India UNSC Permanent Seat: रूस लंबे समय से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार और…

2 hours ago