Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

US Open 2024 में बड़ा उलटफेर, ऑस्ट्रेलिया के Alexei Popyrin ने गत चैंपियन Novak Djokovic को हराया

यूएस ओपन में दो दिन के भीतर बड़े उलटफेर हुए हैं. गत चैंपियन नोवाक जोकोविच को तीसरे राउंड में ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने हराया. जोकोविच की हार के साथ, यह पहली बार होगा जब वे बिना किसी ग्रैंड स्लैम खिताब के वर्ष का समापन करेंगे.

नोवाक जोकोविच और एलेक्सी पोपिरिन

यूएस ओपन में लगातार दो दिन बड़े उलटफेर हुए . टूर्नामेंट के तीसरे राउंड में शनिवार को 24 ग्रैंड स्लैम जीत चुके और गत चैंपियन सर्बिया के नोवाक जोकोविच को हार का सामना करना पड़ा.

ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने हराया

जोकोविच को 28वीं सीड ऑस्ट्रेलिया के अलेक्सी पोपिरिन ने 6-4, 6-4, 2-6, 6-4 से हराया. इससे एक दिन पहले शुक्रवार को चार ग्रैंड स्लैम जीत चुके स्पेन के कार्लोस अल्काराज को भी हार का सामना करना पड़ा था.

यह सर्बियाई खिलाड़ी, जो अपने रिकॉर्ड 25वें प्रमुख खिताब और 100वें करियर खिताब की तलाश में था. 2017 के बाद यह पहला मौका होगा, जब नोवाक जोकोविच बिना कोई ग्रैंड स्लैम खिताब के वर्ष का समापन करेंगे.

इससे पहले 8 बार ऐसा हुआ है कि जोकोविच ने दो सेट से पिछड़ने के बावजूद वापसी करते हुए मैच जीते हैं. लेकिन वे इस बार चार सेट के मुकाबले में वापसी नहीं कर सके.

सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स फाइनल्स

बता दें कि सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब जीतने के मामले में जोकोविच और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी मार्गरेट कोर्ट बराबरी पर हैं. दोनों ने सबसे ज्यादा 24 ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. यदि जोकोविच एक और ग्रैंड स्लैम खिताब जीत जाते हैं तो वे सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले इकलौते खिलाडी बन जाएंगे. जोकोविच ने अपने टेनिस करियर में सबसे ज्यादा 37 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स फाइनल्स खेले हैं. वहीं स्विट्ज़रलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर (37 फाइनल्स) दूसरे और स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल (31 फाइनल्स) इस मामले में तीसरे स्थान पर हैं.

पोपिरिन पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में

25 वर्षीय पोपिरिन ने अपने करियर की सबसे बड़ी जीत हासिल की और पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचे. विश्व नंबर 2 जोकोविच और तीसरे रैंक अल्काराज यूएस ओपन से बाहर हो गए हैं. यह 1973 के बाद पहली बार था जब दूसरे और तीसरे रैंक के खिलाड़ी चौथे दौर से पहले बाहर हुए हैं.

इस मुकाबले से पहले, जोकोविच का आस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अलेक्सी पोपिरिन के बीच खेले गए तीन मुकाबले खेले गए और सभी में जोकोविच ने जीत हासिल की है, जिसमें इस वर्ष आस्ट्रेलियाई ओपन और विम्बलडन में चार सेटों की जीत भी शामिल है.

पोपिरिन ने जीत के बाद कहा, “मुझे लगता है कि आखिरकार इस साल तीसरी बार किस्मत ने मेरा साथ दिया. ईमानदारी से कहूं तो ऑस्ट्रेलियन ओपन और विंबलडन में हमारे बीच कुछ मुकाबले हुए थे. उन मैचों में मेरे पास मौके थे, लेकिन मैंने उनका फायदा नहीं उठाया. यह मैच थोड़ा अलग था. जब मेरे पास मौके थे, तो मैंने उनका फायदा उठाया और अच्छा टेनिस खेला.”

पोपिरिन अब यूएस ओपन के चौथे दौर में अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो से मुकाबला करेंगे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital