Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

क्या धोनी नंबर 7 की जर्सी को कहेंगे अलविदा? सोशल मीडिया पोस्ट से फैंस में बढ़ी बेचैनी

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी का नाम आते ही क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में नंबर 7 की जर्सी की तस्वीर उभर आती है. लेकिन इस बार आईपीएल (IPL) 2026 से पहले धोनी ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सबको चौंका दिया है.

IPL 2026: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) का नाम आते ही क्रिकेट प्रेमियों के दिमाग में नंबर 7 की जर्सी की तस्वीर उभर आती है. लेकिन इस बार आईपीएल 2026 से पहले धोनी (MS Dhoni) ने सोशल मीडिया पर ऐसा पोस्ट किया है, जिसने सबको सोचने पर मजबूर कर दिया है. उन्होंने इशारा किया है कि शायद इस सीजन में वो अपनी पहचान बन चुकी नंबर 7 की जर्सी नहीं पहनेंगे.

धोनी का फेसबुक पोस्ट

धोनी ने फेसबुक पर लिखा

“कुछ नंबर आपके साथ रहते हैं. 7 उनमें से एक है. लेकिन अब मैं नंबर 7 को नंबर 8 से स्विच कर रहा हूं. ऐसा क्यों, उसके बारे में आप जल्दी ही जान जाएंगे.”

इस पोस्ट के सामने आते ही फैंस के बीच चर्चा का दौर शुरू हो गया है कि आखिर धोनी नंबर 8 क्यों चुन रहे हैं.

नंबर बदलने की वजह पर सस्पेंस

धोनी (MS Dhoni) ने साफ किया कि वो नंबर 7 को छोड़कर नंबर 8 अपनाने जा रहे हैं, लेकिन इसके पीछे का कारण अभी उन्होंने नहीं बताया. यही रहस्य लोगों को और ज्यादा उत्सुक कर रहा है.

CSK और जडेजा का कनेक्शन

चेन्नई सुपर किंग्स में रवींद्र जडेजा नंबर 8 की जर्सी पहनते थे. लेकिन उनके राजस्थान रॉयल्स जाने के बाद यह नंबर खाली हो गया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी अब उसी नंबर को अपना सकते हैं. हालांकि, धोनी ने अपने लंबे करियर में कभी भी नंबर 7 के अलावा कोई और जर्सी नहीं पहनी है. यही वजह है कि क्रिकेट में नंबर 7, धोनी की पहचान बन चुका है.

ये भी पढ़ें-खतरे में पैट कमिंस की कप्तानी! अभिषेक शर्मा संभालेंगे टीम की कमान, जानें SRH के इस बड़े फैसले की वजह

असली वजह का इंतजार

धोनी के इस फैसले के पीछे की असली वजह क्या है, यह उन्होंने अभी तक नहीं बताई है. फैंस को इंतजार है कि धोनी खुद बताएंगे कि आखिर क्यों उन्होंने नंबर 7 को छोड़कर नंबर 8 चुना.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital