Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

PHOTOS: मेसी का मैजिक, फाइनल का थ्रिलर; देखिए अर्जेंटीना की जीत के टॉप-5 मोमेंट्स

वैसे तो मैच में कई ऐसे मोमेंट्स है जिन्हें फैंस कभी नहीं भुला पाएंगे. क्योंकि हर एक पल इस मुकाबले का बेहद खास था. पहले हाफ में ऐसा जरूर लगा कि अर्जेंटीना की टीम फ्रांस पर हावी हो रही है. लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही कीलियन एम्बाप्पे अकेले ही फ्रांस की टीम को ट्रॉफी से दूर ले जाते दिखे.

Lionel Messi

Photo- Leo Messi (@leomessi)/ Instagram

Argentina lifts world cup trophy: फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला इतना शानदार रहा कि हर कोई अपनी निगाहें इस मैच पर टिकाए बैठा था. तो सोचिए मैच रोमांच के किस हद तक गया होगा. आमतौर पर तो ये खेल 90 मिनट का था लेकिन दोनों टीमों के बीच जंग ही इतनी टक्कर की थी कि घड़ी की सुई भी थम सी गई. 15-15 मिनट के एक्स्ट्रा टाइम में भी जब नतीजा नहीं निकला तो पेनल्टी शूटआउट का भी इस मुकाबले में तड़का लगा. हालांकि, यहां अर्जेंटीना ने बाजी मारी और शूटआउट में 4-2 से जीत दर्ज की. पूरे मुकाबले में मेसी अपनी टीम को जीताने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रहे थे. पहले हाफ में तो ऐसा लगा कि ये मैच अर्जेंटीना के नाम होना तय है. लेकिन दूसरी ओर एक खिलाड़ी ऐसा था जो ट्रॉफी और अर्जेंटीना के बीच दीवार बन कर खड़ा था, वो और कोई नहीं कीलियन एम्बाप्पे हैं. फ्रांस के लिए एम्बाप्पे छाए रहे, बेशक वो अपनी टीम को ट्रॉफी नहीं जीता पाए लेकिन इस युवा खिलाड़ी ने दुनिया भर में अपने नाम का डंका बजाया.

वैसे तो मैच में कई ऐसे मोमेंट्स है जिन्हें फैंस कभी नहीं भुला पाएंगे. क्योंकि हर एक पल इस मुकाबले का बेहद खास था. पहले हाफ में ऐसा जरूर लगा कि अर्जेंटीना की टीम फ्रांस पर हावी हो रही है. लेकिन दूसरे हाफ की शुरुआत होते ही कीलियन एम्बाप्पे अकेले ही फ्रांस की टीम को ट्रॉफी से दूर ले जाते दिखे. काफी हद तक उन्होंने फ्रांस को मैच में आगे कर दिया था. मगर अर्जेंटीना के पास मेसी मैजिक था. जिसके दम पर उन्होंने डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस का एक बार फिर इतिहास रचने का सपना तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: Lionel Messi Records: मेसी के कदमों में पूरी दुनिया, सिर्फ ट्रॉफी नहीं जीती, बनाए कई धाकड़ रिकॉर्ड

देखिए अर्जेंटीना की जीत के टॉप-5 मोमेंट्स 

 

ऐसा रहा शूटआउट का रोमांच

फ्रांसः

-एमबाप्पे – गोल

-कोमन – सेव

-चुआमेनी – मिस

-कोलो मुआनी – गोल

अर्जेंटीनाः

-मेसी – गोल

-डिबाला – गोल

-परेडेस – गोल

-मॉन्टियल – गोल

मेसी का सपना पूरा

फाइनल में अर्जेंटीना ने पेनल्टी शूटआउट में डिफेंडिंग चैंपियन फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया. 36 साल बाद मिली इस जीत के साथ ही लियोनेल मेसी का वर्ल्ड कप जीतने का सपना पूरा हो गया. यह केवल तीसरा मौका था जब चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में हुआ. इसके पहले 1994 और 2006 में वर्ल्ड कप फाइनल का नतीजा पेनल्टी शूटआउट से निकला था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital