खेल

IPL 2023: 9 अप्रैल के बाद से कहां गायब हैं यश दयाल? हार्दिक पंड्या ने किया बड़ा खुलासा

गुजरात टाइटंस (जीटी) के कप्तान हार्दिक पांड्या ने अपनी टीम के तेज गेंदबाज यश दयाल को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. 9 अप्रैल…गुजरात टाइटंस और केकेआर का मुकाबला तो आपको याद ही होगा. इस दिन गुजरात ने केकेआर के जबड़े से जीत छीनी थी. इस जीत के हीरो थे रिंकू सिंह जिन्होंने 20वें ओवर में लगातार पांच छक्के जड़े और इस जीत की कहानी लिखी.

मगर पांच छक्के खाने वाले यश दयाल का हाल बेहाल है. उस मैच के बाद से अब तक वो खेलते हुए नजर नहीं आए. पहले लगा की उन्हें टीम इस हार का जिम्मेदार समझती है और इसलिए उन्हें प्लेइंग-11 से बाहर कर दिया गया है. मगर हार्दिक पंड्या के इस बयान ने हर किसी को हैरान कर दिया.

ये भी पढ़ें: RCB vs KKR, IPL 2023: जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगा बेंगलुरु, जानें मैच प्रीव्यू और ड्रीम-11

हार्दिक ने यश के टीम में ना होने की बड़ी वजह बताई

हार्दिक पंड्या ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीत के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में बताया कि यश दयाल उस मैच के बाद से ही बीमार हैं. इसी वजह से वो टीम में नहीं दिखाई दे रहे. पंड्या ने जानकारी दी कि यश दयाल को बुखार है और उनका 7 से 8 किलो वजन भी कम हो गया है.

हार्दिक पांड्या ने आगे कहा, “मैं इसकी पुष्टि नहीं कर सकता की यश इस सीज़न में फिर कब खेलेंगे. उस मैच के बाद वह बीमार पड़ गए और उसका 7-8 किलो वजन कम हो गया है. उस मैच के दौरान वो विमार पड़ गया और साथ ही उन्होंने जो दबाव झेला था, उसकी वजह से उनकी स्थिति फिलहाल मैदान में उतरने लायक नहीं है.”

केकेआर के खिलाफ अंतिम ओवर में दयाल 29 रन का बचाव करने में असफल रहे. क्योंकि रिंकू ने लगातार पांच छक्के लगाकर टी20 मैच में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया. तब से जहां एक तरफ रिंकू लाइमलाइट में आए तो वहीं दूसरी तरफ यश गहरे सदमे से जूझ रहे हैं. उम्मीद है कि यश दयाल जल्द स्वस्थ हों और वो मैदान पर जबरदस्त वापसी करें.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘जाणता राजा’ का महामंचन LIVE: हजारों दर्शक…देशभर से हस्तियां जुटीं, देखिए वीडियो

उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…

23 minutes ago

मछुआरों को हथियार बना रहा है आतंकिस्तान? BSF ने पाकिस्तान की चाल की फेल

BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…

33 minutes ago

अदाणी ग्रुप और एयर इंडिया का मेगा प्लान, अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स नवी मुंबई एयरपोर्ट पर होगी ट्रांसफर

अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…

40 minutes ago

अद्भुत तपस्या..! 111 डिग्री तापमान में भी जारी रही स्वामी कैलाशानंद गिरि की साधना

हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…

48 minutes ago

इंडिगो-अदाणी का मास्टरस्ट्रोक! अब इस नए एयरपोर्ट से उड़ेंगी विदेश की फ्लाइट्स

अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…

53 minutes ago

ज्ञानेश कुमार को मिले भारत रत्न, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट ने खोला मोर्चा; अध्यक्ष ने बिड़ला मंदिर से निकाला मार्च

Birla Mandir Delhi Protest: एक तरफ विपक्ष चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले…

2 hours ago