होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Hardik Singh
Hockey World Cup 2023 India vs New Zealand: हॉकी वर्ल्ड कप में मेजबान भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है. पहले टीम इंडिया ने सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंचने का मौका गंवाया और अब एक और बड़ा झटका भारत को लगा है. दरअसल भारतीय मिडफील्डर हार्दिक सिंह चोट से उबरने में नाकाम रहे और शनिवार को FIH पुरुष हॉकी विश्व कप से बाहर हो गए. यह न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को होने वाले क्रॉसओवर मैच से पहले भारत के लिए बड़ा झटका है. शनिवार को हॉकी इंडिया ने इस बात की पुष्टि की. अब हार्दिक की जगह राज कुमार पाल लेंगे.
चोटिल हार्दिक सिंह को वर्ल्ड कप से बाहर
भारत को रविवार को एफआईएच ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ महत्वपूर्ण क्रॉसओवर मैच से पहले एक बड़ झटका लगा, जब प्रमुख मिडफील्डर हार्दिक सिंह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नार्मेट से बाहर हो गए. हार्दिक चल रहे टूर्नामेंट में फॉर्म में थे और टीम के अहम खिलाड़ी थे. वेल्स के खिलाफ भी उनकी कमी टीम को खली थी.
ये भी पढ़ें: Hockey WC: भारतीय हॉकी का ‘तारणहार’, जानें देश के पिछड़े राज्यों में शुमार ओडिशा कैसे बना FIH की पहली पसंद?
मुख्य कोच ग्राहम रीड ने टीम प्रबंधन के फैसले के बारे में बात करते हुए कहा, ‘रविवार के मैच बनाम न्यूजीलैंड और उसके बाद के विश्व कप मैचों के लिए हार्दिक सिंह को भारतीय टीम में शामिल करने का मुश्किल फैसला हमें रातोंरात लेना पड़ा.’ पूल डी में दूसरे स्थान पर रहने के बाद भारत को क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के लिए रविवार को क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी.
हार्दिक सिंह: टीम इंडिया के लिए बेहद खास
टीम इंडिया के लिए स्पेन के खिलाफ दूसरा गोल करने वाले 24 वर्षीय हार्दिक सिंह अपना पहला विश्व कप खेल रहे हैं. हार्दिक पंजाब की उस जमीन से संबंध रखते हैं जिसने इंडियन हॉकी को एक से बढ़कर एक खिलाड़ी दिए हैं. उनका जन्म पंजाब के जालंधर के खुसरोपुर गांव में जन्म लेने वाले हार्दिक सिंह ने 2018 में इंडिया के लिए डेब्यू किया था. बतौर मिड फिल्डर खेलने वाले हार्दिक ने अबतक करियर में 84 मैच खेले हैं जिसमें उनकी स्टिक से 6 गोल निकले हैं. वे टोक्यो ओलंपिक में ब्रांज और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर जीतने वाली टीम के सदस्य रह चुके हैं. हार्दिक जर्मन मिडफील्डर टोबियास के फैन हैं. वे एक ऐसा खिलाड़ी बनना चाहते हैं जिससे विपक्षी टीम डरे साथ ही वे आने वाली पीढ़ी का रोल मॉडल बनना चाहते हैं.
Railway Jobs 2026: उत्तर रेलवे ने अप्रेंटिस के 4,651 पदों पर भर्ती निकाली है, जिसके…
Donald Trump: अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार के बाद ईरान के कट्टरपंथियों…
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…