होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
मैनपुरी में बेटी को तबेले में दफनाया (फोटो ट्विटर)
Mainpuri: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक दर्दनाक मामला सामने आया है. यहां परिजनों ने अपने ही बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. जिसके बाद परिजनों ने अपने ही घर के पीछे बने पशुओं के तबेले में बेटी के शव को गड्ढा खोदकर दफना दिया. जानकारी के मुताबिक, लड़की किसी लड़के से प्यार करती थी, लेकिन उसके घरवालों को ये बात मंजूर नहीं थी. इसी वजह से लड़की के परिजनों ने उसकी शादी तय कर दी, मगर लड़की ने शादी करने से साफ मना कर दिया. बताया जा रहा है कि इस बात से नाराज होकर परिजनों ने अपनी झूठी शान के चलते अपनी ही बेटी की हत्या कर दी.
खबरों के मुताबिक, इस घटना की जानकारी गांव वालों ने पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तबेले से बाहर निकाला और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया. वहीं युवती के परिजन घटना को अंजाम देने के बाद फरार हैं.
ये हैरान कर देने वाली घटना मैनपुरी के कोतवाली भोगांव के गांव मौजेपुर से सामने आई है. ये पूरा मामला प्रेम-प्रसंग का बताया जा रहा है. लड़की के घरवालों को ये बात अपनी शान के खिलाफ लग रही थी. इसलिए उन्होंने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी लेकिन वो शादी करने से लगातार मना कर रही थी. आरोप है कि मौजेपुर निवासी अशोक कुमार ने अपनी बेटी ज्योति की गला दबाकर हत्या कर दी और शव को घर के पीछे पशुओं के तबेले में दफना दिया.
ये भी पढ़ें- रूस से गोवा आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, उज्बेकिस्तान डायवर्ट किया गया, 238 यात्री सवार
इस पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक मैनपुरी विनोद कुमार ने बताया, “फोन के माध्यम से इस मामले जानकारी दी गई कि भोगांव थाना क्षेत्र के ग्राम मौजेपुर हाविलिया में परिजनों ने अपनी बेटी की हत्या कर उसके शव को घर के पीछे गड्ढा खोदकर दबा दिया है. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाल कर उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. पहली नजर में मामला हत्या का ही लग रहा है. युवती का पड़ोस के युवक से प्रेम प्रसंग था. युवती की गर्दन पर चोट के निशान है. मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी.”
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…