Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले Border Gavaskar Trophy टेस्ट सीरीज का नाम कैसे पड़ा? जानें पूरी कहानी

Border Gavaskar Trophy: भारतीय टीम 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी खेलने के लिए पूरी तरह से तैयार है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के लिहाज से ये सीरीज काफी अहम माना जा रहा है. आइए इस सीरीज के नाम कैसे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी पड़ा, इसके बारे में जानते हैं.

Border Gavaskar Trophy

Border Gavaskar Trophy: न्यूजीलैंड से मिली करारी हार के बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया की चुनोतियों का सामना करने के लिए तैयार है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) खेलने के लिए भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया पहुंची हुई है. जहां 22 नवंबर यानी शुक्रवार से अग्निपरीक्षा की शुरुआत होगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के हिसाब से ये सीरीज रोहित एंड कंपनी के लिए काफी महत्वपूर्ण है. ऐसे में भारतीय टीम इस सीरीज को बड़े अंतर से जीतने की कोशिश करेगी.

अब आगे बढ़ने से पहले यह जानना काफी जरूरी है कि दोनों देशों के लिए बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी क्यों खेली जाती है? ये भी जानेंगे कि इस सीरीज का नाम कैसे पड़ा? तो आइए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बारे में जानते हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम कैसे पड़ा?

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जाने वाले एक टेस्ट सीरीज है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का नाम भारत और ऑस्ट्रेलिया के दो दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर और ऐलन बॉर्डर के नाम पर रखा गया है. ये दोनों दिग्गज भारत और ऑस्ट्रेलिया के पहले दो क्रिकेटर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 10,000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए हैं. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का पहले संस्करण साल 1996-97 में भारत में खेला गया था. जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी.

अब तक खेले गए बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का हिसाब-किताब

साल स्‍थान सीरीज नतीजा
1996/97 भारत 1 1-0 (भारत)
1997/98 भारत 3 2-1 (भारत)
1999/00 ऑस्‍ट्रेलिया 3 3-0 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2000/01 भारत 3 2-1 (भारत)
2003/04 ऑस्‍ट्रेलिया 4 1-1 (ड्रॉ)
2004/05 भारत 4 2-1 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2007/08 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-1 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2008/09 भारत 4 2-0 (भारत)
2010/11 भारत 2 2-0 (भारत)
2011/12 ऑस्‍ट्रेलिया 4 4-0 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2012/13 भारत 4 4-0 (भारत)
2014/15 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-0 (ऑस्‍ट्रेलिया)
2016/17 भारत 4 2-1 (भारत)
2018/19 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-1 (भारत)
2020/21 ऑस्‍ट्रेलिया 4 2-1 (भारत)
2022/23 भारत 4 2-1 (भारत)

BGT में सर्वाधिक मैच खेलने वाले पांच खिलाड़ी

  1. सचिन तेंदुलकर: 34 मैच
  2. राहुल द्रविड़: 32 मैच
  3. वीवीएस लक्ष्‍मण: 29 मैच
  4. रिकी पोंटिंग: 29 मैच
  5. नाथन लियोन: 26 मैच

BGT में सर्वाधिक रन बनाने वाले पांच खिलाड़ी

  1. सचिन तेंदुलकर: 3262 रन
  2. रिकी पोंटिंग: 2555 रन
  3. वीवीएस लक्ष्‍मण: 2434 रन
  4. राहुल द्रविड़: 2143 रन
  5. माइकल क्‍लार्क: 2049 रन

BGT में सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले पांच गेंदबाज

  1. नाथन लियोन: 116 विकेट
  2. रविचंद्रन अश्विन: 114 विकेट
  3. अनिल कुंबले: 111 विकेट
  4. हरभजन सिंह: 95 विकेट
  5. रवींद्र जडेजा: 85 विकेट

BGT में सर्वाधिक शतक जामने वाले पांच खिलाड़ी

  1. सचिन तेंदुलकर: 9 शतक
  2. स्‍टीव स्‍मिथ: 8 शतक
  3. विराट कोहली: 8 शतक
  4. रिकी पोंटिंग: 8 शतक
  5. माइकल क्‍लार्क: 7 शतक

ये भी पढ़ें- ‘थोड़ा ज्ञान अपने भविष्य के लिए बचा लो’, शमी ने IPL नीलामी की भविष्यवाणी पर मांजरेकर को आड़े हाथों लिया


बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के तहत अब तक दोनों देशों के बीच 56 मैच खेले गए हैं. जिसमें भारत ने 24 मुकाबलों में जीत दर्ज की है. वहीं 20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को जीत मिली है. जबकि, 12 मैच ड्रॉ रहे हैं. इस तरह से देखें तो बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भारत का पलड़ा भारी दिख रहा है.

ऑस्ट्रेलिया में भारत के कौन से कप्तान सबसे सफल रहे

ऑस्ट्रेलियाई धरती पर सबसे सफल भारतीय कप्तानों की सूची में पहले नंबर पर अजिंक्य रहाणे का नाम आता है, जो इस समय भारतीय टीम से बाहर हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों में भारत की कमान संभाली, जिसमें से दो मैच में जीत और एक मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा. वहीं इस सूची में दूसरे नंबर पर टीम इंडिया के रन मशीन कहे जाने वाले विराट कोहली हैं. कोहली की कप्तान में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में कुल सात टेस्ट मैच खेले, जिसमें दो में जीत और तीन में हार मिली, जबकि, दो मुकाबले ड्रॉ रहे. सौरव गांगुली की कप्तान में भारत ने ऑस्ट्रेलिया में चार मैच खेले, जिसमें एक जीत और एक हार उनके नाम रहा. जबकि, दो मैच ड्रॉ रहा था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital