खेल

ICC Rankings: वनडे में भारत को हुआ नुकसान, पाकिस्तान को भी लगा झटका, टॉप पर ऑस्ट्रेलिया

ICC Rankings: भारत और पाकिस्तान के बीच मैदान में टक्कर होगी या नहीं ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा क्योंकि जिस तरह के हालात एशिया कप 2023 को लेकर हैं. ऐसे में आगे क्या होगा ये  कहना मुश्किल है. मगर इस बीच एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच टक्कर देखने को मिल रही है.

भारत आईसीसी की गुरुवार को जारी नवीनतम रैंकिंग में पाकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गया जबकि ऑस्ट्रेलिया पहले पायदान पर बरकरार है. रैंकिंग में वार्षिक अपडेट के बाद पांच बार के विश्व चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया ने अपनी रेटिंग में पांच अंक का सुधार किया. टीम के नाम अब 118 रेटिंग अंक हैं. पाकिस्तान 116 रेटिंग अंक के साथ दूसरे और भारत 115 रेटिंग अंक के साथ तीसरे स्थान पर है.

वनडे में तीसरे स्थान पर खिसका भारत

आईसीसी के मुताबिक, वार्षिक अपडेट से पहले ऑस्ट्रेलिया 113 अंक के साथ शीर्ष पर था और दशमलव के अंतर में भारत दूसरे स्थान पर था. पाकिस्तान 112 अंक के साथ तीसरे स्थान पर था लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला के चौथे एकदिवसीय में जीत के बाद वह कुछ समय के लिए शीर्ष पर पहुंचा था.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: एमएस धोनी है तैयार, 9 गेंदों में 20 रन कूटने के बाद क्यों कहा-मुझे ज्यादा मत दौड़ाओ

पाकिस्तान से छिना नंबर-1 का ताज

पाकिस्तान अगर पांचवें एकदिवसीय मैच को जीत लेता तो वह तालिका में शीर्ष पर बरकरार रहता लेकिन न्यूजीलैंड ने इस मुकाबले को जीत कर उसे सूपड़ा साफ करने से रोक दिया. आईसीसी की वार्षिक रैंकिंग में मई 2020 से पूरी हुई सभी एकदिवसीय श्रृंखलाओं को शामिल किया गया है. इसमें मई 2022 से पहले पूरी हुई श्रृंखलाओं के लिए 50 अंक प्रतिशत दिये गये हैं जबकि इसके बाद की सभी श्रृंखलाओं को 100  अंक प्रतिशत दिये गये हैं.

आईसीसी ने कहा, इसका मतलब यह हुआ कि पाकिस्तान की इंग्लैंड के खिलाफ 0-4 की हार के अंक को इस रैंकिंग से हटा दिया गया जबकि 2021 में इसी टीम के खिलाफ मिली 0-3 की शिकस्त का 50 प्रतिशत रेटिंग अंक ही गणना में आया.  भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1-2 की हार का खामियाजा इस रैंकिंग में भुगतना पड़ा.

न्यूजीलैंड (104)  इस रैंकिंग में चौथे जबकि इंग्लैंड 10 रेटिंग अंक के नुकसान के साथ पांचवें स्थान पर है. उसके नाम 101 रेटिंग अंक है. अफगानिस्तान बड़ी छलांग लगाते हुए श्रीलंका (नौवा स्थान) और वेस्टइंडीज (10वां स्थान) को पछाड़ कर आठवें स्थान पर आ गया. दक्षिण अफ्रीका छठे और बांग्लादेश सातवें स्थान पर है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

करोड़ो की खरीद में AI ने पकड़ी ऐसी धांधली! कचरा गाड़ी 6 लाख की, फिनाइल 33 हजार का; वीडियो वायरल होते ही मचा हड़कंप

मध्य प्रदेश में नगरीय प्रशासन विभाग की खरीदी प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठे हैं. एसीएस…

41 seconds ago

43 साल पुराने गैंगरेप केस में 3 आरोपी बरी, पीड़िता की गवाही पर कोर्ट की अहम टिप्पणी

Allahabad High Court Gangrape Case: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फतेहपुर के 43 साल पुराने सामूहिक दुष्कर्म…

3 minutes ago

‘मां ठीक हो गई..’, महादेव ने मोनू की सुनी, अब 8000KM की दौड़ पर निकला बिहार का लाल

बिहार के अररिया के मोनू मेटुरबाला ने अपनी गंभीर रूप से बीमार मां के ठीक…

6 minutes ago

‘आजम थे, आजम हैं और आजम रहेंगे’, रामपुर जेल में अखिलेश यादव और आजम खान के बीच क्या हुई बातचीत?

Akhilesh Yadav Azam Khan Meeting: 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच अखिलेश यादव ने…

7 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी और उनके पोलिश समकक्ष ने यूएनएससी में सूचीबद्ध आतंकी संगठनों पर कड़ी कार्रवाई का किया आह्वान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को आतंकवाद और हिंसक…

15 minutes ago

आपने खाया क्या कुल्लू का ‘सिंदूरी अनार’? दुबई के रईसों को भायी भारतीय फलों की मिठास, बिक्री में आया भारी उछाल

Himachal Pradesh Sinduri Anar: कुल्लू का प्रसिद्ध 'सिंदूरी अनार' अब वैश्विक बाजारों में ग्राहकों का…

23 minutes ago