खेल

World Cup 2023: BCCI vs PCB के बीच अब ICC की हुई एंट्री, नजम सेठी ने कहा, ‘पाकिस्तान टीम भारत आने को तैयार, लेकिन…’

IND vs PAK World Cup 2023: एशिया कप 2023 और वनडे वर्ल्ड कप को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है. इस बार एशिया कप की मेजबानी पाकिस्तान को मिली है लेकिन बीसीसीआई ने टीम इंडिया को पाकिस्तान भेजने से इंकार कर दिया. वहीं पाकिस्तान को इसी साल अक्टूबर-नवंबर के दौरान भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप खेलने भारत आना है. लेकिन अभी इसको लेकर कोई स्पष्टता नहीं है और आईसीसी के सामने ये टेंशन है कि कहीं एशिया कप की तरह पाकिस्तान इन मैचों को लेकर भी हाइब्रिड मॉडल पर बात न कह दे. इसलिए आईसीसी ने वर्ल्ड कप को लेकर पाकिस्तान को लताड़ लगाई है और साफ कहा,पाकिस्तान बताए भारत में वनडे विश्वकप खेलेगा या नहीं.

BCCI vs PCB के बीच अब ICC की हुई एंट्री

सूत्रों ने पीटीआई से पुष्टि की कि ICC के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले और सीईओ ज्योफ एलार्डिस विशेषकर भारत और पाकिस्तान के मुद्दे को सुलझाने के लिए लाहौर पहुंचे हैं. साथ ही वर्ल्ड कप में पाकिस्तान की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए आश्वासन ले सकें.पीसीबी प्रमुख नजम सेठी कथित तौर पर इसके लिए सहमत हो गए हैं.

हालांकि, उन्होंने संकेत दिया कि अगर पाकिस्तानी सरकार टीम को भारत भेजने के बारे में मंजूरी नहीं देती है या सुरक्षा संबंधी चिंता है, तो पीसीबी आईसीसी से पाकिस्तान के मैचों को तटस्थ स्थान पर आयोजित करने के लिए कह सकता है. उन्होंने कहा, ‘स्वाभाविक रूप से न तो आईसीसी और न ही बीसीसीआई ऐसी स्थिति चाहता है क्योंकि भारत में मैचों में पाकिस्तान की स्पष्ट भागीदारी भारत-पाकिस्तान मैचों और टूर्नामेंट की सफलता की गारंटी होगी.’

ये भी पढ़ें: WTC Final: शुभमन गिल और विराट कोहली नहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम को सता रहा है इस टेस्ट स्पेशलिस्ट का खौफ!

PCB का हाइब्रिड मॉडल

बीसीसीआई सचिव जय शाह अभी भी एशिया कप के लिए हाइब्रिड मॉडल को स्वीकार करने और पाकिस्तान में टूर्नामेंट के तीन या चार मैचों और संयुक्त अरब अमीरात या श्रीलंका में शेष खेलों का समर्थन करने के लिए अनिच्छुक थे. पाकिस्तान एशिया कप का मेजबान है और सेठी ने बार-बार कहा है कि यदि टूर्नामेंट को पाकिस्तान से किसी एक तटस्थ देश में ले जाया जाता है, तो वह प्रतियोगिता में भाग नहीं लेगा. उन्होंने यह भी संकेत दिया है कि अगर पाकिस्तान को एशिया कप के कुछ मैचों की मेजबानी नहीं मिली तो इसका विश्व कप पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

पंचकूला के सरकारी स्कूल में हैरान करने वाली घटना, तीसरी कक्षा के छात्र ने KG की बच्ची पर किया जानलेवा हमला

पंचकूला के सेक्टर-20 स्थित सरकारी संस्कृति मॉडल स्कूल में 28 अक्टूबर को एक चौंकाने वाली…

12 minutes ago

काशी-दिल्ली स्लीपर वंदे भारत के शुभारंभ से पहले प्रधानमंत्री मोदी बोले- आस्था को अवसर और परंपरा को आधुनिकता से जोड़ेगी ट्रेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से उत्तर प्रदेश की पहली स्लीपर वंदे भारत…

31 minutes ago

हवा से रोज बनेगा 1,000 लीटर पीने का पानी…! नोबेल विजेता की खोज से मिटेगी दुनिया की प्यास?

नोबेल पुरस्कार विजेता केमिस्ट ओमार याघी ने ऐसी तकनीक विकसित की है, जो हवा में…

33 minutes ago

प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, आकिब नबी ने मारी एंट्री…! न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया के ऐलान में क्या है खास?

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा चोट के कारण बाहर…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ पर सरदार पटेल को अर्पित की पुष्पांजलि, 400 करोड़ रुपए से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर गुजरात के…

50 minutes ago