Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ICC World Cup 2023: नीदरलैंड्स ने किया क्वालिफाई, पूरी हुईं वर्ल्ड कप की 10 टीमें, जानें क्वालिफायर टीमों के साथ कब होगी Team India की भिड़ंत

ICC World Cup 2023: इस साल भारत आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. इसको लेकर क्रिकेट के फैंस काफी उत्सुक हैं.

ICC World Cup 2023: भारतीय टीम की फाइल फोटो

ICC World Cup 2023: भारतीय टीम की फाइल फोटो

ICC World Cup 2023: इस साल भारत आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. इसको लेकर क्रिकेट के फैंस काफी उत्सुक हैं. इससे पहले भारत ने साल 2011 में विश्व कप की मेजबानी की थी. तब इंडिया ने एमएस धोनी की कप्तानी में दूसरी बार आईसीसी वनडे विश्व कप जीता था. उसके बाद से भारत को इस टूर्नामेंट को फिर से जीतने की तैयारी है. गुरुवार को क्वालिफायर मैच में नीदरलैंड्स के जीतते ही विश्व कप के लिए कुल 10 टीमें पूरी हो गईं. नीदरलैंड्स से पहले श्रीलंका की टीम ने क्वालिफाई की थी. अब आइए जानते हैं कि विश्व कप 2023 में भारतीय टीम का क्वालिफायर टीमों के साथ कब-कब और कहां मुकाबले होंगे.

ICC World Cup 2023: विश्व कप की 5 अक्टूबर से होगी शुरुआत

भारत इस साल आईसीसी वनडे विश्व कप की मेजबानी कर रहा है. इस टूर्नामेंट की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी. विश्व कप 2023 में कुल 10 टीमों के बीच मुकाबले होंगे. इनमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, श्रीलंका और नीदरलैंड्स हैं. बता दें कि इन 10 टीमों में से 8 टीमों ने विश्व कप के लिए डायरेक्ट क्वालिफाई किया था. वहीं, श्रीलंका और नीदरलैंड्स यानी 2 टीमें क्वालिफायर मैचों के जरिए इस साल विश्व कप 2023 की हिस्सा बनीं हैं.
गुरुवार 6 जुलाई को क्वालीफायर मैच में नीदरलैंड्स ने स्कॉटलैंड को 4 विकेट से हराकर विश्व कप 2023 के लिए क्वालिफाई किया जबकि पिछले हफ्ते श्रीलंका ने जिम्बाब्वे को हराकर क्वालिफाई कर लिया था.

ये भी पढ़ें- “भारत के बाहर रुपयों की स्वीकार्यता बढ़ाएं”,देश की करेंसी को लेकर बोला RBI Group

2 और 11 नवंबर को भारत का क्वालिफायर टीमों से होगी भिड़ंत

विश्व कप के लिए श्रीलंका और नीदरलैंड्स ने क्वालिफाई कर लिया है. इन दोनों ही टीमों की भिड़ंत भारत के साथ होने वाली है. पहला मुकाबला श्रीलंका के साथ होगा वहीं, दूसरा नीदरलैंड्स के साथ होगा. मिली जानकारी के अनुसार, श्रीलंका के साथ भारत का 2 नवंबर को मुकाबला होगा. यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, नीदरलैंड्स के साथ टीम इंडिया की भिड़ंत 11 नवंबर को होगी. यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा.

विश्व कप 2023 में टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल

8 अक्टूबर- भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया- चेन्नई
11 अक्टूबर- भारत बनाम अफगानिस्तान- नई दिल्ली
15 अक्टूबर- भारत बनाम पाकिस्तान- अहमदाबाद
19 अक्टूबर- भारत बनाम बांग्लादेश- पुणे
22 अक्टूबर- भारत बनाम न्यूजीलैंड- धर्मशाला
29 अक्टूबर- भारत बनाम इंग्लैंड- लखनऊ
2 नवंबर- भारत बनाम श्रीलंका- मुंबई
5 नवंबर- भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका- कोलकाता
11 नवंबर- भारत बनाम नीदरलैंड्स- बेंगलुरु

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital