खेल

IND vs AUS 1st Test Day 2 : दूसरे दिन लंच तक भारत 151/3, बढ़त के लिए 26 रनों की जरूरत

गावस्कर ट्रॉफी श्रृंखला के पहले टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने लंच तक तीन विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बढ़त बनाने के लिए 26 रनों की और जरूरत है. दिन की शुरुआत से, भारत पहले दिन एक विकेट के नुकसान पर 77 रन पर था, जहां कप्तान रोहित शर्मा 69 गेदों पर 56 रन बनाकर खेल रहे थे और आर. अश्विन शून्य पर थे. वहीं, दिन की शुरुआत दोनों बल्लेबाजों ने की.  हालांकि, अश्विन 23 रन बनाकर आउट हो गए. उन्हें गेंदबाज टी मर्फी ने अपनी गेंद पर शिकार बनाया और एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया. अश्विन के बाद चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर आए.

पुजारा भी शर्मा के साथ ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं रहे और टी मर्फी की गेंद पर बोलैंड को कैच थमा बैठे.  इस दौरान उन्होंने 7 रन बनाए.  पुजारा के बाद विराट कोहली क्रीज पर आए और शर्मा के साथ पारी को आगे बढ़ाया.  शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम की पारी को संभाला और लंच तक 142 गेंदों पर 12 चौके और दो छक्के के साथ 85 रन पर बने हुए हैं.  साथ ही कोहली 12 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: पहले टेस्ट में ही बवाल, वॉन-टिम पेन ने जडेजा पर बॉल से छेड़छाड़ का लगाया आरोप

वहीं, पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने दस विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए, जिसमें भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा ने पांच विकेट झटके। साथ ही अश्विन ने तीन विकेट झटके थे.

दूसरे सत्र की पहली ही गेंद पर विराट कोहली (12) कैच आउट हो गए. यह गेंद लेग स्टंप से बहुत बाहर थी. विराट कोहली फ्लिक करना चाहते थे. वह गेंद को छोड़ भी सकते थे. लेकिन खेलने का प्रयास कर गए और गेंद बल्ले का हल्का सा किनारा लेते हुए एलेक्स कैरी के दस्तानों में. एक बार को यह कैच छूट रहा था लेकिन दूसरे प्रयास में कैरी ने इसे संभाल लिया.

इससे पहले इस टेस्ट मैच में कुल 3 खिलाड़ियों ने डेब्यू किया. भारत की ओर से सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर केएस भरत पहली बार टेस्ट मैच खेल रहे हैं वहीं ऑस्ट्रेलिया ने 22 वर्षीय ऑफ स्पिनर टॉड मर्फी को डेब्यू का मौका दिया. लिमिटेड ओवर्स की क्रिकेट में शानदार बैटिंग करने वाले सूर्या टेस्ट में कैसा प्रदर्शन करते हैं यह देखना दिलचस्प होगा.

Dimple Yadav

Recent Posts

दिवाली से पहले जगमगाएगा ग्रेटर नोएडा वेस्ट, टलेगा हादसों का खतरा

ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…

6 hours ago

वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी, जानिए कब और कहां होगी भारत-पाक की टक्कर?

ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…

6 hours ago

बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान लाएगी दिल्ली यूनिवर्सिटी! लॉन्च हुआ ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन, युवाओं से जुड़ने की अपील

दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…

6 hours ago

प्यार में धोखा मिला तो बन गए बलिया के ‘बेवफा चायवाले’, दीवाने हुए अफसर और नेता

बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…

6 hours ago

उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय हादसा, बेल्ट टूटने से मस्जिद का हिस्सा क्षतिग्रस्त

Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…

7 hours ago