Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

IND vs AUS 4th Test: उस्मान ख्वाजा का शतक, पहले दिन का खेल खत्म; ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 255-4 रन

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने पहले दिन के खेल की समाप्ति के बाद चार विकेट पर 255 रन बनाए है. गुरुवार को स्टंप्स के बाद ओपनर उस्मान ख्वाजा (104* रन) ने 14वां टेस्ट शतक जमाया, जबकि कैमरून ग्रीन भी 49 रन पर नाबाद लौटे.

IND vs AUS

Photo- BCCI (@BCCI)/Twitter

IND vs AUS 4th Test: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया और टीम इंडिया की अहमदाबाद में भिड़ंत हो रही है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. सभी की निगाहें भारतीय टीम पर होंगी जो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गुरुवार से अहमदाबाद में होने वाले सीरीज के निर्णायक चौथे टेस्ट में लगातार दूसरी बार विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जगह बनाने पर होगी. इस मैच को देखने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बनीज और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दोनों यह टेस्ट मैच देखने के लिए स्टेडियम पहुंचे थे. चौथे टेस्ट के पहला दिन ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा. शुरुआत से ही भारतीय गेंदबाज संघर्ष करते नजर आए. पहले दिन का खेल खत्म होने तक ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 4 विकेट के नुकसान पर 255 रन जोड़ दिए हैं. गुरुवार को स्टंप्स के बाद ओपनर उस्मान ख्वाजा (104* रन) ने 14वां टेस्ट शतक जमाया, जबकि कैमरून ग्रीन भी 49 रन पर नाबाद लौटे.

मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएस भरत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी और उमेश यादव.

AUS: ट्रेविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ (कप्तान), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन और नाथन लायन.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital