Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs BAN Day 2: पहली पारी में 314 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, मीरपुर टेस्ट में भारत 80 रन से आगे

IND vs BAN: दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल मीरपुर में जारी है. दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया ने पहली पारी में 2 विकेट पर 68 रन बना लिए हैं.

IND vs BAN

Photo- BCCI (@BCCI)/ Twitter

IND vs BAN 2nd Test Day 2: दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन टीम इंडिया 314 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. भारत के श्रेयस अय्यर (87 रन) और ऋषभ पंत (93 रन) ने शानदार पारी खेली. पहली पारी में भारत के पास 87 रन की बढ़त है. जवाब में बांग्लादेश ने बिना विकेट गंवाए 7 रन बना लिए हैं. नजमुल हसन शान्तो (5 रन) और जाकिर हुसैन (2 रन) के पर नाबाद लौटे. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया 80 रनों से आगे हैं.

मैच हाइलाइट्स

-दूसरी पारी शुरू

दूसरी पारी में बांग्लादेश 7/0

नजमुल हसन शान्तो (5 रन) और जाकिर हुसैन (2 रन)

पहली पारी- मैच हाइलाइट्स

– टीम इंडिया 314 रन बनाकर ऑलआउट हो गई.

-भारत ने पहली पारी में 8 विकेट पर 292 रन बना लिए हैं.

-शतक चूके ऋषभ पंत, अय्यर के साथ 159 की साझेदारी; स्कोर 253/5

पंत ने अर्धशतक जमाते हुए अय्यर के साथ शानदार साझेदारी की.

-दिन के दूसरे सेशन में ड्रिंक्स तक भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 160 रन बना लिए हैं.

-दूसरे दिन के पहले सेशन के बाद टीम इंडिया का स्कोर 86/3 तक पहुंचा गया है. ऋषभ पंत 12 और विराट कोहली 18 रन बनाकर खेल रहे हैं. इस सेशन में भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं.

-दिन के दूसरे सेशन में भारत ने पहली पारी में 4 विकेट पर 94 रन बना लिए हैं.

-ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर क्रीज पर हैं.

-कोहली (24 रन) पवेलियन लौटे

-लंच तक भारत का स्कोर 86/3, कोहली-पंत क्रीज पर जमे

-चेतेश्वर पुजारा आउट (24 रन)  गेंदबाज: ताइजुल इस्लाम

-पुजारा ने टेस्ट क्रिकेट में 7 हजार रन पूरे कर लिए हैं. उन्होंने 167 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की है.

-कोहली और पुजारा मौजूद हैं

-भारत की ओपनिंग जोड़ी वापस लौट गई है

-शुभमन गिल आउट (20 रन) – गेंदबाज: ताइजुल इस्लाम

-केएल राहुल आउट(10 रन)- गेंदबाज: ताइजुल इस्लाम



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital