यूटिलिटी

Job Loss: अब नहीं होगा नौकरी जाने का गम, वेतन की भरपाई के लिए कंपनियां लाई हैं यह विकल्प

Job Loss:  अगर आप नौकरी पेशा (job profession) हैं तो ये खबर आपके बहुत काम की है. क्योंकि छटनी के इस दौर में ये पता नहीं होता कब आपकी नौकरी चली जाए. जॅाब जाने के  बाद व्यक्ति परेशान हो जाता है. क्योंकि हर माह होने वाले खर्च कहां से पूरे होंगे. इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए कुछ कंपनियों ने जॅाब लोस job loss) इंश्योरेंस शुरू किया है. जो आपकी नौकरी जाने पर आपको आर्थिक सुरक्षा (financial security)की पूरी गारंटी देता है. जॅाब जाने के बाद बिगड़े हालत से निपटने के लिए ये एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है.

दरअसल, अभी तक आपने हेल्थ इंश्योरेंस, कार इंश्योरेंस आदि के बारे में सुना होगा. लेकिन अब कुछ कंपनियों ने जॅाब लोस इंश्योरेंस कवर शुरु किया है. जब दुनियाभर में छटनी का दौर चल रहा हो, ऐसे में जॅाब लोस इंश्योरेंस की कीमत और बढ़ जाती है. आपको बता दें कि जॅाब लोस इंश्योरेंस को भी आप हेल्थ बीमा के साथ ही करा सकते हैं. जिसके बाद आपको नौकरी जाने पर ज्यादा परेशानी नहीं होगी. नौकरी से मिलने वाली पूरी सैलरी की भरपाई इंश्योरेंस कंपनी देगी. जब तक आपको फिर से जॅाब नहीं मिल जाती. आपको बता दें कि हर इंश्योरेंस कंपनी की जॉब लॉस इंश्योरेंस कवर को लेकर अपने-अपने नियम और शर्तें अलग- अगल हैं.

क्लेम का तरीका

यदि किसी वजह से आपकी जॅाब चली जाती है. साथ ही आपने जॅाब लॅास इंश्योरेंस कवर लिया है तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले आपको संबंधित कंपनी को इसकी मेल के माध्यम से सूचना देनी होगी. जिसके बाद आपकी जिस कंपनी में जॅाब थी, उसकी सैलरी स्लिप के साथ कुछ जरूरी डॅाक्यूमेंटशन करना होगा. इसके बाद इंश्योरेंस कंपनी आपके डॅाक्यूमेंट्शन का वैरिफिकेशन करती है. उसके बाद आपको आर्थिक मदद देना शुरु कर देती है.

ये भी पढ़ें-Twitter बदलने जा रहा है नियम, 1 फरवरी से यूजर्स को मिलेगी अब ये सुविधा

नियम व शर्तें

नौकरी जाने के बाद संबंधित व्यक्ति को निर्धारित समय तक आर्थिक मदद दी जाती है. जिसके बाद आप आराम से नौकरी खोज सकते हैं.  इस कवर में अस्थाई तौर पर नौकरी से निलंबित होने पर भी कवर मिलता है. ध्यान रखे कि धोखाधड़ी, भ्रष्टाचार या अन्य गलत कार्यों व आरोपों के चलते जॉब चले जाने पर कोई लाभ नहीं मिलता है.  प्रोबेशन पीरियड के दौरान जॉब लॉस इंश्योरेंस की सुरक्षा नहीं दी जाती. वहीं आपको बता दें कि अस्थाई नौकरी करने पर इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता.

-भारत एक्सप्रेस

Sonali Thakur

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

2 hours ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

3 hours ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

3 hours ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

3 hours ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

4 hours ago