होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
Photo- ICC (@ICC)/ Twitter
ICC U-19 Women WC 2023: अंडर 19 विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया पर 3 रन से रोमांचक जीत दर्ज करते हुए फाइनल में जगह बना ली है. फाइनल में इंग्लैंड का सामना इंडिया से होगा. मात्र 100 रन के विजयी लक्ष्य का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया एक समय जीत के बेहद करीब दिख रही थी लेकिन इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मैच में बेहतरीन वापसी करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 19 वें ओवर की चौथी गेंद पर 96 के स्कोर पर समेट दिया और 3 रन से रोमांचक जीत दर्ज की. इंग्लैंड के लिए हान्ना बाकेर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज रहीं. बाकेर ने 4 ओवर में 10 रन देकर 3 विकेट लिए. 2 विकेट ग्रेस स्क्रिवेंस को मिला. ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे ज्यादा एमी स्मिथ ने बनाए.
99 पर सिमट गई थी इंग्लैंड
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया था लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने इंग्लैंड की बल्लेबाजी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई थी. इंग्लैंड के लिए सबसे ज्यादा 25 रन एलेक्सा स्टोन हाउस ने बनाए. इसके अलावा ग्रेस स्क्रिवेंस ने 20 और जोसी ग्रोव्स ने 15 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया के लिए मैगी क्लार्क, एला हैवर्ड और सियाना जिंजर ने 3-3 विकेट लिए. 1 विकेट मिलिंग इलिंगवर्थ को मिला.
ये भी पढ़ें: फाइनल में हार के साथ खत्म हुआ करियर, अपने आखिरी मैच के बाद Sania Mirza ने दी इमोशनल स्पीच
इंडिया और इंग्लैंड के बीच फाइनल
ICC द्वारा पहली बार टी 20 फॉर्मेट में कराए जा रहे अंडर 19 विश्व कप का फाइनल मुकाबला 29 जनवरी को इंग्लैंड और इंडिया के बीच खेला जाएगा. पहले सेमीफाइनल में इंडिया ने न्यूजीलैंड को 8 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी. फाइनल मुकाबले में इंडिया और इंग्लैंड के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है. दोनों टीमें जीत दर्ज कर पहली बार हो रहे टी 20 विश्व कप के चैंपियन के तौर पर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराना चाहेंगी.
अबतक का सफर
अंडर 19 टी 20 विश्व कप में इंडिया और इंग्लैंड दोनों ही टीमों का सफर शानदार रहा है. इंडिया जहां साउथ अफ्रीका, यूएई और स्कॉटलैंड, श्रीलंका और सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर फाइनल में पहुंची है. वहीं इंग्लैंड ने जिंबाब्वे, पाकिस्तान, रवांडा, आयरलैंड, वेस्टइंडीज और सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया को पटखनी देकर फाइनल में जगह बनाई है.
चक्रवात 'अर्णव' के कारण झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी…
Northern Railway Special Trains: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए बड़ी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 अक्टूबर 2026 को गुजरात के बनासकांठा स्थित भीलड़ी में ₹325 करोड़…
कैंसर दवाओं की मनमानी कीमतों पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया है. कोर्ट…
Pawan Singh Viral Video: भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स के दौरान पवन सिंह और नीलम गिरी का…
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…