खेल

Rahul Tripathi: श्रीलंका के सामने फुस्स हुआ IPL स्टार, 5 रन से आगे नहीं बढ़ सका 5 साल का इंतजार

Rahul Tripathi: कहते हैं सब्र का फल मीठा होता है और अगर सफलता बड़ी चाहिए तो अक्सर इंतजार लंबा हो जाता है. राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) पर ये कहावत बिल्कुल सटीक बैठती है. कई साल से IPL में शानदार प्रदर्शन के बावजूद उन्हें टीम इंडिया (Team India) में जगह नहीं मिल रही थी. वहीं पिछली कुछ सीरीज में उन्हें टीम में तो जगह दी गई लेकिन वो प्लेइंग XI में जगह बनाने में सफल नहीं हो पा रहे थे. लेकिन श्रीलंका के खिलाफ महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन अकेडमी, पुणे में खेले जा रहे दूसरे T20 में राहुल त्रिपाठी का इंतजार समाप्त हो गया.

राहुल त्रिपाठी को मिला डेब्यू का मौका

दूसरे T20 में राहुल त्रिपाठी इंडिया प्लेइंग XI में जगह बनाने में कामयाब रहे. प्लेइंग XI में जगह बनाते ही राहुल का इंडिया के लिए खेलने का वर्षों पुराना वो सपना पूरा हो गया जो क्रिकेट खेलने वाला हर खिलाड़ी देखता है. बता दें कि राहुल को संजू सैमसन की जगह टीम में शामिल किया गया है जो पहले T20 के दौरान चोटिल हो गए थे. राहुल त्रिपाठी को बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर ने डेब्यू कैप पहनाई.

ये भी पढ़ें: Ranji Trophy: 3 साल बाद फर्स्ट-क्लास मैच में वापसी; 19 चौके…12 छक्के, ठोका डबल सेंचुरी

हालांकि पहला मैच राहुल के लिए यादगार नहीं रहा और वे मात्र 5 रन बनाकर आउट हो गए. मगर उन्होंने एक शानदार कैच लपक कर फैंस का ध्यान अपनी ओर जरूर खींच लिया.

विजय हजारे ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन

राहुल त्रिपाठी को बेशक संजू सैमसन के इंजर्ड होने के बाद प्लेइंग XI में मौका दिया गया है लेकिन अगर बात प्रदर्शन की करें तो राहुल का घरेलू क्रिकेट में जो हालिया प्रदर्शन रहा है उसे देखते हुए वे इंडिया के लिए खेलने के तगड़े दावेदार थे. बता दें कि हाल में संपन्न विजय हजारे ट्रॉफी में राहुल त्रिपाठी ने लगातार तीन शतक लगाए थे जिसे देखते हुए चयनकर्ताओं पर उन्हें टीम में शामिल करने का दबाव बढ़ा था.

IPL के दिलाई पहचान

राहुल त्रिपाठी बेशक इस मैच से अपने अंतराष्ट्रीय करियर का आगाज कर रहे हैं लेकिन पिछले 5 सालों में IPL में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उन्होंने न सिर्फ इंडिया में बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट सर्किट में भी अपनी बेजोड़ पहचान बनाई है. घरेलू क्रिकेट में 6 गेंदों पर 6 छक्के लगाने का कारनामा करने वाले राहुल त्रिपाठी ने IPL में 76 मैच खेले हैं जिसकी 74 पारियों में उनके बल्ले से 1798 रन निकले हैं.

राहुल ने कोई शतक तो नहीं लगाया लेकिन उनके नाम 10 फिफ्टी है. उनका IPL में सर्वाधिक स्कोर 93 रन है. वे पुणे सुपरजायंट्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेल चुके हैं. फिलहाल वे सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

29 minutes ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

1 hour ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

1 hour ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

1 hour ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago

पत्रकारिता से राजनीति और कारोबार तक, आर.के. सिन्हा का सफर थमा; 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

बिहार के भोजपुर से निकलकर पत्रकारिता, कारोबार, समाजसेवा और राजनीति में अपनी अलग पहचान बनाने…

2 hours ago