खेल

Dasun Shanaka: भारतीय गेंदबाजों पर कहर बनकर बरसे श्रीलंकाई कप्तान, रच दिया नया इतिहास

Dasun Shanaka: श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने इंडिया के खिलाफ दूसरे T20 मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेली. इस पारी के दम पर शनाका ने पूर्व दिग्गज श्रीलंकाई बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते हो श्रीलंका के लिए T20 का एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया. दरअसल, शनाका ने दूसरे T20 में मात्र 20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ दी. श्रीलंका की तरफ से T20 क्रिकेट में ये सबसे तेज अर्धशतक है.

शनाका ने अपनी पारी में सिर्फ 22 गेंदों में 6 छक्कों और 2 चौकों की मदद से 56 रनों की पारी खेली. शनाका की इस तूफानी पारी के दम पर श्रीलंका ने 6 विकेट के नुकसान पर 206 रन का बड़ा टारगेट सेट किया. श्रीलंका के लिए इस मैच में कुशाल मेंडिस ने भी 31 गेंदों में 52 रन बनाए.

इन दिग्गजों को छोड़ा पीछे

20 गेंदों पर फिफ्टी जड़ते ही श्रीलंकाई कप्तान शनाका ने T20 में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में श्रीलंका के ही दो पूर्व कप्तानों और दिग्गज बल्लेबाजों कुमार संगरकारा और महेला जयवर्द्धने को पीछे छोड़ा. संगरकारा और जयवर्द्धने के नाम T20 में 21 गेंदों में हॉफ सेंचुरी लगाने का रिकॉर्ड है. इसके अलावा श्रीलंका के लिए T20 में कुशाल परेरा ने 22 तथा जयसूर्या और दिलशान ने 23-23 गेंदों पर फिफ्टी लगाई है.

ये भी पढ़ें: VIDEO: Live मैच में अमेरिकी अडल्ट स्टार की एंट्री! डैनी डेनियल्स ने कहा, ‘मुझे टीम में लें कोच’

दासुन शनाका का T20 करियर

हाल ही में अपनी कप्तानी में एशिया कप जीता कर श्रीलंका क्रिकेट में जान फूंकने वाले दासुन शनाका ने खुद को एक बेहतरीन T20 क्रिकेटर के रुप में स्थापित किया है. अटैकिंग बल्लेबाज होने के साथ साथ वे एक मध्यम गति के बेहतरीन तेज गेंदबाज भी हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनाका की मैच जीताऊ पारी आज भी फैंस को याद है. शनाका 84 T20 मैचों की 79 पारियों में 1305 रन बना चुके हैं जिसमें 5 अर्धशतक शामिल हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 74 है. उनके नाम 21 विकेट भी दर्ज हैं.

अंडररेटेड प्लेयर

अटैकिंग बल्लेबाज, उपयोगी गेंदबाज और एक बेहतरीन कप्तान होने के बावजूद दासुन शनाका एक अंडररेटेड प्लेयर हैं. इसका सबसे बड़ा उदाहरण हमें हाल में संपन्न मिनी IPL ऑक्शन में दिखा जब T20 के हिसाब से बेहतरीन क्षमता के बावजूद शनाका को किसी फ्रेंचाइजी ने अपने साथ जोड़ने में रुचि नहीं दिखाई. कई नए और अननोन खिलाड़ियों पर हुई करोड़ो की बारिश के बीच ये श्रीलंकाई कप्तान अनसोल्ड रहा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

हिन्दी फिल्म संगीत के सुनहरे इतिहास को समझने का मौका देती है पंकज राग की किताब ‘धुनों की यात्रा’

हिन्दी फिल्म संगीत का इतिहास सिर्फ लोकप्रिय गीतों और मशहूर संगीतकारों की कहानी नहीं है,…

17 minutes ago

क्या कंगना रनौत ने PM Modi के लिए रखा करवा चौथ का व्रत? जानें वायरल क्लिप का सच

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत का एक क्लिप तेजी से…

1 hour ago

टेरर फंडिंग मामले में खुर्रम परवेज को राहत, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की NIA की याचिका

कथित टेरर फंडिंग मामले में कश्मीरी एक्टिविस्ट खुर्रम परवेज को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत…

2 hours ago

Reliance Jio का टेलीकॉम सेक्टर में दबदबा: एयरटेल से 10 गुना ज्यादा रेगुलर मोबाइल यूजर्स जोड़े, एक्टिव सब्सक्राइबर्स भी बढ़े

भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के ताजा आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2026 में रिलायंस जियो…

2 hours ago

भोपाल से दिल्ली ट्रांसफर होगा ट्विशा शर्मा सुसाइड केस? सीबीआई ने सौंपी रिपोर्ट

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट एक सप्ताह बाद ट्रांसफर याचिका पर…

2 hours ago

न्यायपालिका की छवि और सोशल मीडिया वायरल वीडियो! सुप्रीम कोर्ट ने लाइव स्ट्रीमिंग की नीति पर दिए बड़े संकेत

सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि वह अदालत की कार्यवाही की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो…

2 hours ago