Asia Cup 2025 India Vs Pakistan: दुबई में जारी एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को फिर से रौंद दिया है. रविवार (21 सितंबर) को खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान के 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने ताबड़तोड़ शुरुआत किया. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल की ओपनिंग जोड़ी 10 ओवर में तेज तर्रार 105 की साझेदारी की. शुभमन गिल ने 28 गेंदों में 47 रन की पारी खेल कर आउट हुए.
12.4 ओवर में अभिषेक शर्मा की धुंआधार पारी का अंत हुआ तब तक भारत ने 123 रन बना लिया था. यहां से जीत लगभग पक्की होती नज़र आने लगी. अभिषेक शर्मा ने 6 चौके और 5 छक्के की मदद से 39 बॉल पर शानदार 74 रनों की पारी खेली.
इसके बाद तिलक वर्मा ने टीम को संभालते हुए पारी खेली और हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर जीत सुनिश्चित की. तिलक वर्मा ने 19 बॉल पर 30 रनों की तेज इनिंग खेल कर टीम को जीत दिलाई. पिछले मैच की तरह इस बार भी टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया.
वहीं पाकिस्तान की ओर से शाहीन अफरीदी, सैम अयिब और हारिस रउफ ने 1-1 विकेट लिए. बैटिंग करते हुए पाकिस्तान की ओर से साहिबजादा फरहान ने 45 बॉल पर 58 रन बना कर पाकिस्तान को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया
पाकिस्तान ने दिया चुनौतीपूर्ण लक्ष्य
इससे पहले भारत के न्योते पर पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट खोकर 171 रन बनाए. पाकिस्तान की सलामी जोड़ी के रूप में साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने 2.3 ओवरों में 21 रन जुटाए. फखर 9 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. यहां से साहिबजादा फरहान ने सईम अयूब के साथ दूसरे विकेट के लिए 72 रन जुटाए. सईम ने 17 गेंदों में 21 रन का योगदान टीम के खाते में दिया.
पाकिस्तानी टीम ने 115 के स्कोर पर अपना चौथा विकेट गंवा दिया था. यहां से मोहम्मद नवाज ने कप्तान सलमान आगा के साथ पांचवें विकेट के लिए 34 रन की साझेदारी करते हुए पाकिस्तान को चुनौतीपूर्ण स्थिति तक पहुंचा दिया.
वहीं भारत की ओर से शिवम दुबे ने सर्वाधिक 2 विकेट चटकाए, जबकि कुलदीप यादव और हार्दिक पांड्या को 1-1 विकेट हाथ लगे. एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरी बार भिड़ंत थी. इससे पहले 14 सितंबर को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत दर्ज की थी.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK Asia Cup: मैच से पहले R Ashwin का फूटा गुस्सा, No Handshake विवाद पर पाकिस्तान को सुनाई खरी-खरी
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



